ईद मुबारक : लखनऊ में मोदी सेवई और योगी सेवई की धूम

eid mubarak 2018 wishes images eid-ul-fitr 2018 sevai named on pm narendra modi and cm yogi adityanath
ईद मुबारक : लखनऊ में मोदी सेवई और योगी सेवई की धूम
ईद मुबारक : लखनऊ में मोदी सेवई और योगी सेवई की धूम

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। रमज़ान ख़त्म होने के बाद दूसरे दिन मनाई जाने वाली ईद-उल-फ़ित्र की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। देशभर में आज शनिवार को ईद मनाई जा रही है। शहरों में हर्षोल्लास का माहौल है। घरों और मस्जिदों में विशेष साफ़ सफाई की गई है। ईद के लिए खरीदारी का दौर शुरू हो चुका है। ईद की खरीदारी के लिए बाज़ार में भीड़ उमड़ पड़ी है, जिसकी वजह से बाज़ार में रौनक है। जहां एक तरफ खान-पान की वस्तुएं खूब बिक रही हैं, वहीं दूसरी तरफ घरेलू सजावट के सामान, बर्तन, किराना के सामान, चप्पल, कपड़े, और ड्राई फ्रूट भी खूब बिक रहे हैं।

मोदी सेवईयों और योगी सेवईयों की धूम
लखनऊ के चाइना बाजार स्थित नौशीजान रेस्त्रां में इन दिनों मोदी सेवईयों और योगी सेवईयों की बहुत धूम है। ये सेवई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर रखी गई है। मोदी सेवई जहां 800 रुपए किलो बिक रही है, वहीं योगी सेवई 1200 रुपए किलो बिक रही है। एक कप मोदी सेवई 60 रुपए की है और योगी सेवई की एक कप 100 रुपए की है। इस मायने में योगी सेवईयों के दाम मोदी सेवईयों से ज्यादा हैं।

मोदी सेवई में ड्राई फ्रूट्स और योगी सेवई में स्पेशल मेवा
इस बारे में रेस्त्रां के मालिक शमील शम्सी से पूछने पर उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के व्यक्तित्व के अनुसार इन सेवईयों को बनाया गया है। मोदी सेवई जहां काले रंग की छोटी सी कटोरी में मिल रही है, वहीं योगी सेवई को मिट्टी के बर्तन में परोसा जा रहा है। मोदी सेवई में ड्राई फ्रूट्स का खासा इस्तेमाल किया गया है और केसर से सजाया गया है। जबकि योगी सेवईयों में स्पेशल मेवों का इस्तेमाल किया गया है। मोदी सेवई आधुनिक और पारंपरिक सेवईयों का मिश्रण है। बता दें कि भारत में ईद 16 जून को मनाई जाएगी।

Created On :   15 Jun 2018 5:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story