झारखंड : दुमका में भीषण हादसा, परीक्षा देने जा रहे 8 लोगों की मौत

Eight peopls killed in road accident in jharkhands dumka
झारखंड : दुमका में भीषण हादसा, परीक्षा देने जा रहे 8 लोगों की मौत
झारखंड : दुमका में भीषण हादसा, परीक्षा देने जा रहे 8 लोगों की मौत


डिजिटल डेस्क, झारखंड। राज्य के दुमका जिले में रविवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसा हो गया। टाटा सूमो और ट्रक की भीषण टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। कयास लगाए जा रहे है कि कोहरे के चलते ये हादसा हुआ है। मरने वाले सभी लोग स्टूडेंट हैं.
 

                            झारखंड हादसा,


बताया जा रहा है कि घटना देवघर दुमका मार्ग पर तालझारी धाने के जरदाहा गांव के पास की है। जहां कुछ लोग सूमो में सवार होकर झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग की इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा देने देवघर जा रहे थे। इसी दौरान टाटा सूमो की टक्कर सामने से आ रहे ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सूमो के परखच्चे उड़ गए। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर आलाधिकारी और राहत एंव बचाव कार्य शुरू किया गया। सूमो में फंसे लोगों के शव को काटकर बाहर निकाला गया। 

दुमका के SDO राकेश कुमार ने बताया कि घटना आज सुबह की है। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक यात्री को पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले में भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल में अफरा-तफरी

घटना की जानकारी लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में मारे गए लोगों के परिजन अस्पताल पहुंचे तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे में 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं दो लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। 
 

                        


मरने वालों के नाम 
संतोष कुमार गुप्ता उर्फ ललन 
पुरुषोत्तम मांझी उर्फ छोटू
सौरभ दत्ता 
सुष्मिता दत्ता 
स्वास्तिक कुमार 
नवीन गोराई 
देवेंद्र गुप्ता 
पिंकू तुरी 

सीएम ने ट्वीट कर जताया दुख

वहीं घटना के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने दुख जताया है। सीएम ने ट्वीट कर कहा कि "दुमका में हुई सड़क दुर्घटना से मर्माहत हूं। दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। प्रशासन को घायलों के तुरंत इलाज की व्यवस्था का निर्देश दिया है।"
 

Created On :   21 Jan 2018 8:57 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story