भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट, सलाखों के पीछे आरोपी

elder brother has killed his  younger, causes domestic dispute
भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट, सलाखों के पीछे आरोपी
भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट, सलाखों के पीछे आरोपी

डिजिटल डेस्क, गोंदिया। घरेलु विवाद को लेकर भाई द्वारा छोटे भाई की हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को चांदनीटोला में बड़े भाई और छोटे भाई के साथ हुए कुछ विवाद हो गया। विवाद धीरे धीरे इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे की हत्या कर दी। बता दें कि यह वारदात गुरुवार रात नौ बजे की है। जब चांदनीटोला-नागरा इलाके में दो भाईयों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत खून खराबे तक पहुंच गई। मृतक का नाम चांदनीटोला निवासी दुर्गेश विजय लिल्हारे बताया जा रहा है। उसकी उम्र 24 साल है। वहीं आरोपी का नाम मुनेश्वर विजय लिल्हारे, उसकी उम्र 27 साल बताई गई है। वारदात के बाद ग्रामीण पुलिस ने आरोपी मुनेश्वर को हिरासत में ले लिया। 

भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट 

प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय रामदास लिल्हारे (62) साल के दो बेटे हैं। दुर्गेश और मुनेश्वर है। दोनो बेटों में दुर्गेश हमेशा परिवार के सदस्यों के साथ विवाद कर उन्हें धमकाता था। हमेशा भाई और अन्य परिवार के सदस्यों के साथ विवाद कर मारपीट किया करता था। 11 जनवरी की रात दुर्गेश और मुनेश्वर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और मुनेश्वर ने दुर्गेश पर सलाख से हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही दुर्गेश की मौत हो गई। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 

मृतक का पोस्टमार्टम कराया

वारदात की जानकारी ग्रामीण पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस निरीक्षक दिनेशचंद्र शुक्ला तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना का पंचनामा कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जिसके बाद शुक्रवार सुबह के दुर्गेश के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने आरोपी मुनेश्वर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। इस घटना की जांच पुलिस निरीक्षक दिनेशचंद्र शुक्ला कर रहे हैं।

Created On :   12 Jan 2018 11:27 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story