भाजपा:राजगढ़ से रोडमल,बालाघाट से ढाल सिंह को टिकट, 5 राज्यों में 11 नाम

Election 2019: BJP releases 12th list of 11 candidates in 5 state
भाजपा:राजगढ़ से रोडमल,बालाघाट से ढाल सिंह को टिकट, 5 राज्यों में 11 नाम
भाजपा:राजगढ़ से रोडमल,बालाघाट से ढाल सिंह को टिकट, 5 राज्यों में 11 नाम

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की 12 वीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में 11 प्रत्याशी के नामों को ऐलान किया गया है। इस सूची में जम्मू कश्मीर से एक, कर्नाटक, मध्य प्रदेश व राजस्थान से तीन-तीन और महाराष्ट्र से एक उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया गया है। 

बता दें कि भाजपा ने बालाघाट और खरगौन से अपने मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया है। खरगौन से सुभाष पटेल की जगह युवा चेहरे गजेन्द्र पटेल को टिकट दिया गया है। वे युवा मोर्चो के जिलाध्यक्ष रहे हैं। संघ की दम पर राजगढ़ के रोड़मल नागर अपना टिकट बचाने में सफल हो गए हैं। बालाघाट से बोध सिंह भगत का टिकट काट दिया गया है। पार्टी में लंबे समय से उपेक्षित चल रहे ढाल सिंह बिसेन को मौका दिया गया है। जातिगत समीकरण उनके पक्ष में है। वे उमा भारती की सरकार में परिवहन मंत्री थे।  

Created On :   29 March 2019 8:09 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story