कांग्रेस में शामिल हुई उर्मिला मातोंडकर, मुंबई नॉर्थ से लड़ सकती है चुनाव

Election 2019: Bollywood actress Urmila Matondkar joins Congress
कांग्रेस में शामिल हुई उर्मिला मातोंडकर, मुंबई नॉर्थ से लड़ सकती है चुनाव
कांग्रेस में शामिल हुई उर्मिला मातोंडकर, मुंबई नॉर्थ से लड़ सकती है चुनाव

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर आज (बुधवार) को कांग्रेस में शमिल हों गई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनका पार्टी में स्वागत किया। उर्मिला ने दिल्ली में राहुल गांधी से मिलकर कांग्रेस की सदस्यता ली। मातोंडकर कांग्रेस की टिकट पर मुंबई उत्तर से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं l 

 

गौरतलब है कि मुंबई की इस सीट पर भाजपा का गढ़ माना जाता था। एक समय में इस सीट से राम नाइक जो कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल हैं,  चुनकर आते थे लेकिन उन्हें फिल्म अभिनेता गोविंदा ने हरा दिया था l जिसके बाद उसकी आगामी लोकसभा चुनाव में वह सीट संजय निरुपम के पास चली गई  l अब इस सीट पर पुनर्विचार किया जा रहा है l

बता दें कि मुंबई की छह लोकसभा सीटों के लिए चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा, और इसी दिन राज्य की 17 अन्य सीटों के लिए भी वोट डाले जाएंगे। वैसे उर्मिला मातोंडर को उम्मीदवार बनाया जाता है तो उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी से होगा।

 

 

Created On :   27 March 2019 4:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story