झारखंड चुनाव: मंत्री सरयू राय हुए बागी ! CM रघुवर दास के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Election: BJP rebel minister Saryu Rai to contest elections against Chief Minister Raghubar Das
झारखंड चुनाव: मंत्री सरयू राय हुए बागी ! CM रघुवर दास के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव
झारखंड चुनाव: मंत्री सरयू राय हुए बागी ! CM रघुवर दास के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड की भाजपा सरकार के बागी मंत्री सरयू राय ने आज (रविवार) बड़ा ऐलान किया है। राय ने कहा है कि वह झारखंड की जमशेदपुर ईस्ट सीट चुनाव लडेंगे और मुख्यमंत्री रघुवर दास को चुनौती देंगे। रघुवर दास को कड़ी चुनौती के मूड में दिख रहे सरयू राय ने जमशेदपुर पूर्वी सीट से मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा की। वे जमशेदपुर पश्चिमी सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। उन्‍होंने जमशेदपुर की दोनों सीटों से चुनाव लड़ने का एलान किया है। 

बता दें कि सरयू राय के फैसले पर पक्ष-विपक्ष सबकी नजरें टिकी हैं। रांची से दिल्‍ली तक उनके निर्णय पर नेताओं की नजरें टिकी हैं। इससे पहले सरयू राय ने भाजपा से बगावत करते हुए कहा कि मुझे भाजपा का टिकट नहीं चाहिए। उन्‍होंने पार्टी नेतृत्व से साफ शब्‍दों में कहा कि अब मेरे नाम पर विचार न करें। इधर सरयू राय के बागी होते ही भाजपा को इस विधानसभा चुनाव में सत्‍ता से बेदखल करने का दम भर रही विपक्षी पार्टियां जोर-शोर से उनके समर्थन में सामने आई हैं।

सरयू राय के बागी रुख के बाद विपक्षी दलों ने भी उन्हें खुला समर्थन देने की घोषणा कर दी है। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि सरयू राय ने पिछले 5 सालों में रघुवर सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाकर एक अलग पहचान बनाई है। यूपीए झारखंड को भ्रष्ट्राचार मुक्त बनाने को कृतसंकल्पित है। सरयू राय मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ते है तो इन्हें पूरा विपक्ष समर्थन दे मैं ये अपील करता हूं। 

Created On :   17 Nov 2019 7:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story