LIVE : राज्यसभा की 26 सीटों के लिए वोटिंग खत्म, काउंटिंग शुरू

Elections for 58 seats of Rajya Sabha to be held on March 23
LIVE : राज्यसभा की 26 सीटों के लिए वोटिंग खत्म, काउंटिंग शुरू
LIVE : राज्यसभा की 26 सीटों के लिए वोटिंग खत्म, काउंटिंग शुरू

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 7 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। शाम तक नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। पहले 16 राज्यों की 58 सीटों के लिए चुनाव होने थे, लेकिन 10 राज्यों की 33 सीटों पर उम्मीदवारों को 15 मार्च को ही निर्विरोध चुन लिया गया। बाकी बचे 7 राज्यों की 26 सीटों के लिए वोटिंग आज सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चली। वोटिंग खत्म होने के बाद इन 7 राज्यों की विधानसभा में काउंटिंग भी शुरू हो गई है। बता दें इन चुनावों में सबकी नजर यूपी पर हैं जहां 10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में हैं।

 

                                                                              LIVE UPDATES

-05:15 PM : 7 राज्यों की विधानसभा में वोटों की गिनती शुरू।

- 05:00 PM : 7 राज्यों की 25 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग खत्म।

- 11:23 AM : नरेश अग्रवाल के बेटे नितिन अग्रवाल ने कहा कि बीजेपी के सभी 9 कैंडिडेट जीतेंगे। समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को बेइज्जत किया है।

- 10:35 AM : बीएसपी विधायक अनिल सिंह ने वोटिंग के बाद कहा, मैंने बीजेपी कैंडिडेट को वोट दिया, बाकियों के बारे में नहीं पता।

- 10:10 AM : छत्तीसगढ़ की 1 सीट के लिए भी वोटिंग जारी।

- 10:00 AM : यूपी में बीजेपी लीडर सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि "हम 10वीं सीट भी जीतने जा रहे हैं। 10वीं सीट पर बीएसपी की हार मतलब एसपी-बीएसपी की हार होगी। उपचुनावों में भले ही एसपी-बीएसपी जीत गया था, लेकिन इस बार उनकी हार होने वाली है। एसपी और बीएसपी के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं और हमारा 9वां कैंडिडेट भी जीतेगा।"

- 9:57 AM : समाजवादी पार्टी के सीनियर लीडर रामगोपाल यादव ने कहा कि "वैसे तो क्रॉस वोटिंग होगी नहीं और अगर होती है तो बीजेपी विधायक हमारे फेवर में वोट करेंगे।"

- 9:00 AM : सभी राज्यों की राज्यसभा सीटों पर वोटिंग शुरू। 

ऐसे होता है वोटिंग का फॉर्मूला

राज्यसभा चुनावों में सिर्फ विधायक ही वोट डालते हैं। इसका एक फॉर्मूला होता है। मतलब विधानसभा में सभी विधायकों की संख्या को खाली राज्यसभा सीटों में 1 जोड़कर डिवाइड कर दिया जाए। अब जो संख्या आएगी, उसमें 1 और जोड़ दिया जाए। अब जो भी संख्या आएगी, हर उम्मीदवार को उतने ही वोट चाहिए होंगे।

वोटों की जरूरत = (विधायकों की संख्या / खाली सीट + 1) + 1

इसको उत्तर प्रदेश से समझते हैं। यूपी में विधायकों की संख्या 403 है और 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। यानी की 403 को 10+1 = 11 से डिवाइड कर दें। डिवाइड करने पर 36.63 आती है। अब इसमें भी 1 जोड़ते हैं, तो करीब 37 विधायकों का समर्थन जरूरी होता है, किसी भी उम्मीदवार को जीतने के लिए।

वोटों की जरूरत = (403 / 10 + 1) + 1 = 36.63

किन-किन राज्यों में हुई वोटिंग?

शुक्रवार को 7 राज्यों की 26 सीटों पर वोटिंग हुई। इनमें सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की 5, कर्नाटक की 4, तेलंगाना की 3, झारखंड की 2 और छत्तीसगढ़ की एक राज्यसभा सीट के लिए वोटिंग हुई। शाम को ही इन सभी के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।

कौन-कौन चुने जा चुके हैं निर्विरोध? 

1. महाराष्ट्र (6 सीट) : प्रकाश जावड़ेकर,नारायण राणे, वी. मुरलीधरन, कुमार केतकर, अनिल देसाई और वंदना चव्हाण।
2. बिहार (6 सीट) : रविशंकर प्रसाद, वशिष्ठ नारायण सिंह, महेंद्र प्रसाद, मनोज झा, अश्फाक करीम और अखिलेश प्रसाद सिंह।
3. मध्य प्रदेश (5 सीट) : धर्मेंद्र प्रधान, थावर चंद्र गहलोत, अजय प्रताप सिंह, कैलाश सोनी, राजमणि पटेल।
4. गुजरात (4 सीट) : पुरुषोत्तम रुपाला, मनसुख मांडविया, नारायण राठवा और अमी याज्ञनिक।
5. आंध्र प्रदेश (3 सीट) : सीएम रमेश, के रविंद्र कुमार और प्रभाकर रेड्डी।
6. ओडिशा (3 सीट) : प्रशांत नंदा और सौम्य रंजन पटनायक और अच्युत समानंता।
7. राजस्थान (3 सीट) : किरोड़ी मीणा, भूपेंद्र यादव और मदन लाल सैनी।
8. उत्तराखंड (1 सीट) : अनिल बलूनी।
9. हिमाचल प्रदेश (1 सीट) : जय प्रकाश नड्डा। 
10. हरियाणा (1 सीट) : डीपी वत्स।

किस पार्टी के कितने कैंडिडेट जीते?

राज्यसभा की 59 में से 33 सीटों पर कैंडिडेट निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 17 कैंडिडेट बीजेपी से जीते हैं। इसके बाद कांग्रेस के 4 कैंडिडेट, बीजू जनता दल के 3 कैंडिडेट, राष्ट्रीय जनता दल के 2 कैंडिडेट, तेलगु देशम पार्टी के 2 कैंडिडेट, जनता दल यूनाइडेट के 2 कैंडिडेट, शिवसेना का 1 कैंडिडेट, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी का 1 कैंडिडेट और YSR कांग्रेस के 1 कैंडिडेट ने निर्विरोध चुनाव जीत लिया है। 

Created On :   22 March 2018 6:05 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story