Renault Kwid का इलेक्ट्रिक वर्जन हुआ लॉन्च, 271 किमी का देगी माइलेज

Electric Renault Kwid launched, Will give mileage of 271 km
Renault Kwid का इलेक्ट्रिक वर्जन हुआ लॉन्च, 271 किमी का देगी माइलेज
Renault Kwid का इलेक्ट्रिक वर्जन हुआ लॉन्च, 271 किमी का देगी माइलेज
हाईलाइट
  • City K-ZE फुल चार्ज होने पर 271 किलोमीटर चलेगी
  • Kwid के इेलक्ट्रिक वर्जन को City K-ZE नाम दिया
  • कंपनी ने चाइना में लॉन्च किया Kwid का इेलक्ट्रिक वर्जन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छोटी कारों में दमदार डिजाइन और बेहतरीन माइलेज के चलते Renault Kwid काफी पसंद की जाने वाली कार है। फ्रांस की प्रमुख कार निर्माता कंपनी Renault अब भारत में इस कार के इलेक्ट्रिक वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। फिलहाल इस कार के एक वेरिएंट को कंपनी ने चाइना में लॉन्च कर दिया है। चीनी बाजार में इस कार को City K-ZE नाम से लॉन्च किया गया है।

कीमत
बात करें कीमत की तो Renault  City K-ZE के बेस वेरिएंट को चीन में 61,800 युआन में लॉन्च किया गया है जो करीब 6.22 लाख रुपए के बराबर है। वहीं कंपनी भारत में भी अपनी सबसे सस्ती कार Kwid का इलेक्ट्रिक वर्जन लाने की तैयारी में है। Kwid Electric की कीमत भारत में भी 10 लाख रुपए से कम रह सकती है। भारत में इस कार को ​कब तक लॉन्च किया जाएगा, फिल्हाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। 

डिजाइन
आपको बता दें कि Renault Kwid के इलेक्ट्रिक वर्जन को सबसे पहले 2018 पेरिस मोटरशो में ग्लोबल लॉन्च किया जाएगा।
इसका डिजाइन मौजूदा पेट्रोल वेरियंट से मिलता-जुलता है। हालांकि इसमें कई सारे बदलाव किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि City K-ZE एक बार फुल चार्ज होने पर 271 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।

बैटरी
इस कार में 26.8kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है। इसे चार घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। एक डीसी चार्जर सिर्फ 30 मिनट में बैटरी को 30 परसेंट से 80 परसेंट तक बढ़ा सकता है। कार की बैटरी एसी और डीसी फास्ट चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करती है। 

पावर 
इस कार को भारत में वर्तमान में उपलब्ध Kwid को तैयार किए गए CMF-A प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसमें दिया गया इलेक्ट्रिक मोटर 43.3bhp का पावर और 125Nm टॉर्क जेनरेट करता देता है। 
 

Created On :   14 Sep 2019 2:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story