विश्व की सबसे वजनी महिला की मौत, 500 किलो तक हो गया था वजन

Eman Ahmed once world’s heaviest woman dies
विश्व की सबसे वजनी महिला की मौत, 500 किलो तक हो गया था वजन
विश्व की सबसे वजनी महिला की मौत, 500 किलो तक हो गया था वजन

डिजिटल डेस्क, अबू धाबी। विश्व की सबसे वजनी महिला इमान अहमद की अबू धाबी के बुर्जील अस्पताल में  मौत हो गई। अस्पताल ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके दिल और किडनी ने काम करना बंद कर दिया था। यही कारण है की उनकी मौत हो गई। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपना 37वां जन्मदिन मनाया था ।

मिस्त्र की रहने वाली इमान का एक समय कुल वजन 500 किलो था, जिस वजह से उन्हें पुरे विश्व की सबसे वजनी महिला माना गया था। 500 किलो के बाद इमान मुंबई इलाज के लिए आई थीं जहां उनका वजन 500 से 250 तक हो गया था।

11 साल की उम्र में अचानक से बढ़ा वजन
लगभग 11 साल तक इमान अहमद का वजन 5 किलो तक था। लेकिन 11 साल से ही उम्र से उनका वजन अचानक से बढ़ने लगा। जिसको लेकर जब कई डॉक्टरों के पास ले जाया गया तो उनका कहना था कि अगर इनका बढ़ता वजन नहीं रुका तो इनके जान को भी खतरा हो सकता है। बढ़ते वजन के कारण उन्हें कई प्रकार के बिमारियों ने भी घेर लिया और 25 साल तक उनकी हालत घर से निकलने लायक भी नहीं रही।

इन बिमारियों की थी शिकार
इमान को डायबिटीज, किडनी डिस्‍ऑर्डर, हाइपरटेंशन, थाइरॉयड, वाटर रिटेंशन, ऑब्‍स्‍ट्रक्‍ट‍िव और फेफड़ों की बीमारी हो गई। इमान को नींद की भी समस्‍या थी। वह सिर्फ एक घंटे सो पाती थी। 25 साल से बिस्‍तर पर रहने के कारण उनके पैरों की मसल्‍स काफी कमजोर हो गई थीं। इसके कारण उसका भी इलाज चल रहा था।
 

Created On :   25 Sep 2017 10:20 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story