सूर्य का मेष राशि में प्रवेश, जानिए क्या पड़ेगा बारह राशियों पर प्रभाव

Entering the Aries of the Sun, know what will happen on Twelve Amounts
सूर्य का मेष राशि में प्रवेश, जानिए क्या पड़ेगा बारह राशियों पर प्रभाव
सूर्य का मेष राशि में प्रवेश, जानिए क्या पड़ेगा बारह राशियों पर प्रभाव

डिजिटल डेस्क, भोपाल। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करतें है तो राशि परिवर्तन के समय को संक्रमण काल या सक्रांन्ति कहते हैं। इस बार 14 अप्रैल शनिवार को सूर्योदयी तिथि वैशाख कृष्ण त्रयोदशी को सूर्य प्रातः 09:40 बजे अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश कर गए हैं। इसी दिन वैशाखी पर्व और मेष सक्रान्ति भी मनाई गई। सूर्य के अपनी उच्च राशि में आने से लगभग एक माह से रूके हुए शुभ कार्य प्रारम्भ हो जाएंगे। सूर्य ग्रह राज्य और पिता कारक ग्रह माना जाता है। इसका संबंध हृदय से भी है। इसका शुभ गोचर यानि सूर्य का उच्च राशि में आना लगभग सभी 12 राशियों को कहीं ना कहीं फायदा देगा। 12 राशियों में मिथुन, कर्क, वृश्चिक और कुम्भ राशि के जातकों एक माह तक विशेष लाभ प्राप्त होगा। उच्च का सूर्य इन राशि के जातकों को एक माह तक ख्याति के साथ-साथ इनके रुके हुए कार्य भी बनाएगा। साथ इस समय में आर्थिक लाभ होने के भी संकेत हैं।
 


आईए जानते हैं कैसा रहेगा सभी बारह राशियों पर सूर्य का मेष राशि में प्रवेश -

मेष : इस राशि के जातकों के पहले भाव में सूर्य के आने से इनका क्रोध बढ़ेगा, लेकिन संतान पक्ष के लिए सूर्य का गोचर शुभ है। राजकीय कार्यो से लाभ होगा।

वृष : इस राशि के जातकों को इस एक माह के दौरान लम्बी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरी वालों का स्थानांतरण हो सकता है।

मिथुन : मिथुन राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा। सूर्य का गोचर इन्हें शुभफल देगा।

कर्क : इस राशि के जातकों को ख्याति प्राप्त होगी। सरकारी कार्यों से लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए यह समय शुभ है।

सिंह : इस राशि वाले जातकों का एक माह अच्छा रह सकता है। अपेक्षित मदद अवश्य मिलेगी। भाग्य साथ देगा।

कन्या : कन्या राशि के जातकों को विवादों से बचना चाहिए। विपरीत राजयोग से फायदा मिलेगा। बिगड़े कार्य बनेगें
 


तुला : तुला राशि वालों के दाम्पत्य जीवन में शांति बनी रहेगी। लाभ अवश्य होगा। रोजगार में फायदा भी हो सकता है।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि वालों का स्वास्थ्य ठीक होगा। कर्ज उतरने की सम्भावना बनी रहेगी। आय में वृद्धि होगी।

धनु : इस राशि के जातकों को उच्च का सूर्य फायदा देगा। पिता से संबंध मजबूत होंगे। संतान पक्ष से भी लाभ होगा।

मकर : मकर राशि के जातकों के लिए अचानक लाभ की सम्भावनाएं बनी रहेंगी। अचानक लाभ हो सकता है। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कुम्भ : इस राशि के जातकों के दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ सकती है। समय काफी ठीक रहेगा। आर्थिक लाभ भी हो सकता है।

मीन : मीन राशि वालों के पारिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी सम्भव है। अपनों के सहयोग से कर्जमुक्ति की संभावना भी रहेगी।

मेष राशि का सूर्य उच्च का माना जाता है। इसलिए जिन बच्चों का जन्म इस एक माह में होगा, वो जीवन में बहुत ख्यातिनाम व्यक्ति बनेंगे। हालांकि शनि और मंगल की अशुभ युति उच्च के सूर्य के शुभ प्रभाव को कम कर सकती है। फिर भी मेष का सूर्य सभी राशि के जातकों को शुभफल देगा।

Created On :   15 April 2018 7:37 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story