लोहे का दरवाजा काटकर सुधारगृह से भागे बच्चे

Escape childrens from juvenile home
लोहे का दरवाजा काटकर सुधारगृह से भागे बच्चे
लोहे का दरवाजा काटकर सुधारगृह से भागे बच्चे

दैनिक भास्कर न्यूज़ डेस्क, नागपुर।  शासकीय सुधारगृह के गेट की कुंडी तोड़कर तीन लड़के भाग गए। घटना जरीपटका थानांतर्गत हुई है। सुधारगृह के सुरक्षा की एक बार फिर कलई खुल गई है। पूर्व में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। प्रकरण दर्ज कर विविध दस्तों को लड़कों की तलाश में रवाना किया गया।

नहीं मिला सुराग
पाटनकर चौक में शासकीय सुधारगृह और निरीक्षण गृह है। एक ही इमारत से संचालित होने वाला सुधारगृह व निरीक्षण गृह दो भागों में बंटा हुआ है। निरीक्षण गृह में लावारिस स्थिति में भटकते हुए मिले कम उम्र के बच्चों को रखा जाता है, जबकि सुधारगृह में गंभीर अापराधिक वारदातों में लिप्त रहे 18 वर्ष से कम उम्र के लड़कों को रखा जाता है। शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे सुधारगृह के तीन बच्चों ने शौचालय के दरवाजे का लोहा काट दिया और वहां से भाग निकले।

घटना के काफी देर बाद सुधारगृह प्रशासन को लड़कों के भागने का पता चला, जिससे प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। प्रारंभिक तौर पर परिसर में ही लड़कों की खोजबीन की गई। मगर उनके नहीं मिलने पर संबंधित थाने को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन आदि स्थानों पर पुलिस दल को रवाना किया गया, मगर देर रात तक लड़कों का पता नहीं चला।

Created On :   25 Jun 2017 6:26 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story