पहले दिन जंची 800 से अधिक कापियां, जिले में पहुंचीं 1.06 लाख उत्तर पुस्तिकाएं

Evaluation of 10th, 12th board examinations answer sheets start
पहले दिन जंची 800 से अधिक कापियां, जिले में पहुंचीं 1.06 लाख उत्तर पुस्तिकाएं
पहले दिन जंची 800 से अधिक कापियां, जिले में पहुंचीं 1.06 लाख उत्तर पुस्तिकाएं

डिजिटल डेस्क शहडोल । माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10 व 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य मंगलवार से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरु हुआ। जिले में मूल्यांकन का कार्य उत्कृष्ट विद्यालय शासकीय रघुराज में कराया जा रहा है। यहां दोनों कक्षाओं को मिलाकर एक लाख 6 हजार कापियां पहुंची हैं। पहले दिन लगभग 800 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन अधिकारी डॉ. एमएल पाठक ने बताया कि प्रथम दिवस करीब 200 मूल्यांकनकर्ता उपस्थित हुए। मंडल द्वारा प्रदेश में भर में आज से मूल्यांकन का कार्य शुरु कराया गया। जिले में मूल्यांकन  केंद्र उत्कृष्ट विद्यालय को बनाया गया है। दोनों कक्षाओं के जिन विषयों की परीक्षाएं हो चुकी हैं, उनका मूल्यांकन शुरु हुआ है। जिले में कक्षा 10 वीं की 86 हजार तथा 12 वीं की 20 हजार उत्तरपुस्तिकाएं पहुंची हैं। कक्षा 10 वीं की गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान तथा संस्कृत की कापियां जंच रही हैं। जबकि कक्षा 12 वीं की भौतिक, हिंदी, अंग्रेजी, जनरल हिंदी, जनरल संस्कृत, अर्थशास्त्र, इतिहास की कापियां भेजी गई हैं। मूल्यांकन कार्य के लिए 461 कक्षा 10 वीं के लिए तथा 334 मूल्यांकनकर्ता 12 वीं की कापियां जांचने के लिए उपलब्ध हैं।
कम से कम 30 कापियां जांचनी होंगी-

मूल्यांकन अधिकारी ने बताया कि एक मूल्यांकनकर्ता को एक दिन में कम से कम 30 तथा अधिकतम 45 उत्तरपुस्तिकाएं जांचने के मिलेंगी। मंडल द्वारा इस बार राशि में बढ़ोतरी की गई है। 12 वीं के लिए 13 तथा 10 वीं की उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन के लिए 12 रुपये प्रदाय किए जाएंगे। जबकि गत वर्ष तक 12 व 11 रुपये मिलते थे। बाहर से आने वाले मूल्यांकनकर्ताओं को डीए व यात्रा भत्ता भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि मूल्यांकनकर्ताओं  को कमरे में मोबाइल लेकर जाना प्रतिबंधित किया गया है। विद्यालय परिसर में पुलिस सुरक्षा लगाई गई है।जिले में कक्षा 10 वीं की 86 हजार तथा 12 वीं की 20 हजार उत्तरपुस्तिकाएं पहुंची हैं। कक्षा 10 वीं की गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान तथा संस्कृत की कापियां जंच रही हैं।

 

Created On :   21 March 2018 8:31 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story