महज चार दिन में हैक होगी ईवीएम, विरोध में राष्ट्रीय जन आंदोलन शुरु

EVM will be hacked in just four days, Protest movement started
महज चार दिन में हैक होगी ईवीएम, विरोध में राष्ट्रीय जन आंदोलन शुरु
महज चार दिन में हैक होगी ईवीएम, विरोध में राष्ट्रीय जन आंदोलन शुरु

डिजिटल डेस्क, नागपुर। ईवीएम को महज चार दिन में हैक कर सकते हैं। इसके लिए ईवीएम में प्रोग्राम लोड कर देते हैं। अलग से प्राइवेट कांट्रेक्टर को आउटसोर्स किया गया है। सोमवार को ईवीएम विरोधी राष्ट्रीय जन आंदोलन में कुछ इसी तरह के आरोप लगाए गए थे। जिसमें कहा गया कि ईवीएम को लेकर चुनाव आयोग ना तो बोलने देता है और ना ही उसे हाथ लगाने देता है। 

महाराष्ट्र में अक्टूबर को चुनाव होने वाले हैं। इस वजह से यहां प्राथमिकता के साथ आंदोलन किया जा रहा है। 23 से 31 अगस्त तक आंदोलन मुंबई से नागपुर तक चलेगा, इसके बाद वापस मुंबई तक ईवीएम विरोधी राष्ट्रीय जन आंदोलन जनजन तक पहुंच बनाएगा। यह आंदोलन 31 जिलों से होकर गुजरेगा। साथ ही 14 सितंबर को सभी जिलों में संवैधानिक पद्धति से प्रदर्शन किया जाएगा। 

ईवीएम के चलते लोगों में भय का वातावरण है। ईवीएम को लेकर लोगों का खासा गुस्सा है, वह इसे तोड़ भी सकते हैं। आंदोलनकारी बैलेट पेपर से चुनाव की मांग कर रहे हैं। सेवानिवृत्त अधिकारी भी इसका विरोध कर चुके हैं। वोट किसको गया है, मालूम नहीं पड़ता। इस मौके पर जय जवान जय किसान के नेता प्रशांत पवार, फिरोज मिठीवोरवाला, रवि भिराणे, ज्योति बड़ेकर, राजू तिवंडे और शब्बीर विद्रोही आदि उपस्थित थे।

Created On :   26 Aug 2019 4:59 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story