मप्र: शिवराज सिंह चौहान के पिता का मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन

Ex chief minister of mp shivraj singh chouhans father died in mumbai
मप्र: शिवराज सिंह चौहान के पिता का मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन
मप्र: शिवराज सिंह चौहान के पिता का मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिता प्रेम सिंह चौहान का शनिवार को निधन हो गया, मुंबई में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। काफी दिनों से बीमार चल रहे 84 वर्षीय प्रेम सिंह का इलाज चल रहा था। मप्र सीएम कमलनाथ और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने इस घटना के बाद ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। रविवार को उनका अंतिम संस्कार गृह ग्राम जैत जिला सीहोर में किया जाएगा। 

बता दें कि शिवराज सिंह चौहान के पिता प्रेम सिंह को शुक्रवार के दिन इलाज के लिए मुंबई के लीलावती अस्पातल ले जाया गया था। पिता के निधन की खबर मिलने के बाद शनिवार को शिवराज मुंबई के लिए रवाना हो गए। वे धार्मिक और समाजिक व्यक्ति थे।

 

 

 

Created On :   25 May 2019 3:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story