फडणवीस, उद्धव और राणे एक साथ नहीं कर सकेंगे विमान यात्रा, सर्व प्रथम सवार होंगे गणेश

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के पहले पर्यटन जिले सिंधुदुर्ग एयरपोर्ट की टेस्ट लैंडिग में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे, केंद्रीय उड्‌डयन मंत्री सुरेश प्रभू और महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष के अध्यक्ष नारायण राणे एक साथ विमान यात्रा नहीं कर सकेंगे। क्योंकि इसके लिए डीजीसीए की अनुमति नहीं मिल सकी।

कोकण के शिवसेना नेता व राज्य के गृह राज्यमंत्री दिपक केसकर ने सोमवार को बताया कि डीजीसीए ने नियमों का हवाला देते हुए टेस्ट लैंडिंग में एक साथ इतने विशिष्ट व्यक्तियों को यात्रा की अनुमति नहीं दी है। मुंबई से सिंधुदुर्ग की पहली विमान यात्रा के लिए इन विशिष्टजनों को आमंत्रित किया गया था। पर अब आगामी 12 सितंबर को मुंबई से सिधुदुर्ग जाने वाले पहले विमान में गणपति बप्पा सवार होंगे। यहां से उनकी मुर्ति विमान द्वारा सिंधुदुर्ग एयरपोर्ट ले जाया जाएगा और एयरपोर्ट पर यह गणेश प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 12 नवंबर से सिंधुदुर्ग के लिए कमर्शियल विमान सेवा शुरु हो सकेगी। यहां दुबई से भी विमान आएंगे। दुबई से सिधुदुर्ग के लिए सप्ताह में दो दिन विमान सेवा उपलब्ध रहेगी। केसरकर ने कहा कि एयरपोर्ट शुरु होने से कोकण के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।  उन्होंने बताया कि आगामी 12 दिसंबर को माल्टा के प्रधानमंत्री का सिंधुदुर्ग एयरपोर्ट पर आगमन होगा।  

Created On :   10 Sep 2018 4:15 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story