फग्गन सिंह कुलस्ते ने छठवीं बार लहराया जीत का परचम

Faggan singh kulaste won the six time for lok sabha election
फग्गन सिंह कुलस्ते ने छठवीं बार लहराया जीत का परचम
फग्गन सिंह कुलस्ते ने छठवीं बार लहराया जीत का परचम

डिजिटल डेस्क,मंडला। पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने मंडला संसदीय क्षेत्र से सिक्सर मारते हुए शानदार जीत हासिल की है । आदिवासी नेता के रूप में केंद्रीय राजनीति में अच्छी पकड़ रखने वाले इस कद्दावर नेता के क्षेत्र पर काफी लोगों की नजरें लगी हुई थी । मंडला की जनता ने  भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते को जीत दिलाई है। कुलस्ते को 96 हजार 993 मतो से विजयश्री मिली है। जनता ने फिर पुराने चेहरे पर भरोसा जताया है। मंडला संसदीय क्षेत्र के लिए कांटे का मुकाबला रहा है। राउंडवार हुई मतगणना के शुरूआती दौर में कांग्रेस के प्रत्याशी को बढ़त मिली। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी ने तीसरे राउंड से बढ़त ले ली। धीरे-धीरे हर राउंड के साथ कुलस्ते की बढ़त बढ़ती गई।दोपहर के बाद स्थिति भाजपा के पक्ष में जाती नजर आई और आखिरी राउंड तक बढ़त बनी रही। भाजपा के प्रत्याशी ने यहां लोकसभा संसदीय क्षेत्र में छठवीं बार जीत हासिल की है। 

जानकारी के मुताबिक मंडला संसदीय क्षेत्र में मतगणना शांतिपूर्वक हुई है। मंडला संसदीय क्षेत्र की गणना मंडला के अलावा डिंडौरी, सिवनी, नरसिंहपुर जिला मुख्यालय में भी की गई। मंडला के आठ विधानसभा डिंडौरी, शहपुरा, निवास, मंडला, बिछिया, केवलारी, लखनादौन और गोटेगांव के 15 लाख 13 हजार 884 मतदाताओ ने मतदान किया था। जिसमें भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते को 7 लाख 35 हजार 365 और प्रतिद्धंदी कमल सिंह मरावी को 6 लाख 38 हजार 373 मत मिले है। मंडला मुख्यालय के पालिटेकनिक कॉलेज में सुबह 8 बजे से डाक मतपत्र से मतगणना शुरू हुई। शाम करीब सात बजे 27 राउंड की गिनती के बाद परिणाम सुनिश्चित हुआ।

मंडला केवलारी और गोटेगांव से मिली जीत:

भाजपा प्रत्याशी फग्गनसिंह कुलस्ते को सबसे ज्यादा मंडला से मत मिले है। इसके बाद केवलारी और गोटेगांव से मत प्राप्त हुए। शहपुरा से 79805, डिंडौरी से 75303, बिछिया से 72299, निवास से 84174, मंडला से 119587, केवलारी से 114927, लखनादौन से 2833, गोटेगांव से 95941 फग्गनसिंह कुलस्ते का मत मिले है। 

भाजपा की जीत की वजह :

  • मोदी फैक्टर
  • बूथ लेबल से लेकर विधानसभा क्षेत्र में बनाई गई रणनीति से काम
  • मोदी सरकार की हितग्राहीमूलक योजनाएं
  • देश की सुरक्षा के लिए भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता पुलवामा हमले के बाद  एयर स्ट्राइक 

Created On :   24 May 2019 9:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story