दुष्कर्म करने में असफल होने पर युवक ने नाबालिग को जलाया, केस दर्ज

Failure to do misdeeds, young man burnt minor, case registered
दुष्कर्म करने में असफल होने पर युवक ने नाबालिग को जलाया, केस दर्ज
दुष्कर्म करने में असफल होने पर युवक ने नाबालिग को जलाया, केस दर्ज

डिजिटल डेस्क सतना। रामनगर थाना अंतर्गत एक नाबालिग ने अपने पड़ोस में रहने वाले युवक पर ज्यादती करने की कोशिश और इरादों में असफल होने पर उसे जलाने का आरोप लगाया है। फरियादिया की शिकायत पर पुलिस प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की जांच में जुट गई है। थाने में की गई शिकायत में नाबालिग ने बताया कि मंगलवार को शाम तकरीबन 7 बजे वह घर के बगल में हैंडपंप में पानी भरने जा रही थी, तभी उसने देखा कि उसका छोटा भाई शिवकुमार और बद्री कुशवाहा पिता रामगरीब कुशवाहा का बेटा शत्रुभन कुशवाहा आपस में लड़ रहे थे। नाबालिग के मुताबिक उसने दोनों लोगों को लडऩे से मना किया, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं हुए लिहाजा उसने दोनों बच्चों को एक-एक तमाचा लगाकर वहां से भगाया। इस बीच शत्रुभन की मां सिया कुशवाहा आई और नााबालिग से लडऩे लगी। दोनों को लड़ता देख सिया का पति बद्री कुशवाहा भी वहां आ गया।
ले गए घर के अंदर
फरियादिया ने बताया कि बद्री और सिया मिलकर उसे अपने घर ले गए जहां बद्री ने उसके साथ ज्यादती करने की कोशिश की। फरियादिया ने आरोप लगाया है कि बद्री ने उसे घर की मयार में बांध दिया और उसे जलाने का प्रयास किया। इस बीच नाबालिग जोर-जोर से चिल्लाई, उसकी आवाज सुनकर उसकी मां और मोहल्ले के लोग आ गए। तत्काल डायल 100 को फोन कर घटना की जानकारी दी गई। फरियादिया की शिकायत पर पुलिस प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की जांच कर रही है। इस मामले में थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह जयशूर ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।
एसपी से भी कर चुकी है फरियाद
 इससे पहले भी 3 नवम्बर 2017 और 10 फरवरी 2018 को नाबालिग ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर चुकी है। उक्त दोनों शिकायतों में फरियादिया ने बद्री कुशवाहा पर ज्यादती की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया था। यह बात दीगर है कि इस मामले में कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई जिसके चलते आरोपी बार-बार कोशिश कर रहा ।

 

Created On :   22 March 2018 8:39 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story