नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश, 2 लाख 48 हजार के नोट जब्त

fake currency gang busted in katni, found fake notes of 2.48 lak
नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश, 2 लाख 48 हजार के नोट जब्त
नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश, 2 लाख 48 हजार के नोट जब्त

डिजिटल डेस्क,कटनी। पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 2 लाख 48 हजार 800 रुपए ने नकली नोट जब्त किए हैं।
दरअसल पुलिस को एक आरोपी के पास से 56 हजार रुपए के नकली नोट मिले थे। इसके बाद पुलिस को इस गिरोह के बारे में पता चला। पुलिस ने रायपुर में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने 1 लाख 92 हजार 800 रुपए के 100-100 के नकली नोट बरामद किए है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Created On :   19 Aug 2017 9:03 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story