बांग्लादेश से आ रही नकली नोटों की खेप, विधानसभा चुनाव में थी खपाने की तैयारी

fake indian currency smuggling from bangladesh for election 2018
बांग्लादेश से आ रही नकली नोटों की खेप, विधानसभा चुनाव में थी खपाने की तैयारी
बांग्लादेश से आ रही नकली नोटों की खेप, विधानसभा चुनाव में थी खपाने की तैयारी

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। विधानसभा चुनावों में नकली नोटों को खपाने की तैयारी चल रही है। बांग्लादेश बार्डर के जरिए देश में आ रहे नकली नोटों के सौदागरों को 1 लाख के नकली नोटों के बदले केवल 36 हजार रुपए देने होते हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर नकली नोटों को जप्त कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वह शहर में नोटों को कहां-कहां गलाते थे और किस-किस को देते थे।

जानकारी के मुताबिक ओमती व गोहलपुर क्षेत्र में नकली नोटों के साथ पकड़े गए आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपियों का कहना है कि बांग्लादेश बार्डर के रास्ते नकली नोटों की खेप देश में लाई जा रही है, जिसमें कई लोग शामिल हैं जो देश के कोने-कोने में फैले हुए हैं। आरोपियों ने बताया कि बांग्लादेश में कलर प्रिंटिंग की मदद से नकली नोट बनाए जाते हैं। इन नोटों को खरीदने के लिए उन्हें एक लाख नकली नोटों के बदले 36 हजार रुपए देने पड़ते हैं।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सचिन चक्रवर्ती, कौशल उपाध्याय व संतोष पांडेय से करीब 87200 रुपए के नकली नोट बरामद किए गए हैं। वहीं गोहलपुर में भी एक आरोपी के पास से एक लाख रूपयों के नकली नोट बरामद किए गए हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि नकली नोटों को वे चाय पान के टपरों व होटलों में चलाया करते थे, ताकि किसी को उन पर शक ना हो। आरोपियों का कहना है कि इस बार बड़ी संख्या में नोटों को खपाने के लिए चुनाव का इंतजार किया जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी विधानसभा चुनाव के दौरान इन नकली नोटों का उपयोग किया जाना था, लेकिन आरोपियों के मंसूबे उस वक्त धरे के धरे रह गए जब पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। आरोपियों द्वारा किए गए खुलासे के बाद शहर की पुलिस सतर्क हो गई है। अन्य शहरों की पुलिस को सतर्क किया जा रहा है, ताकि नकली नोटों की सप्लाई करने वालों को गिरफ्तार किया जा सके।

Created On :   25 Oct 2018 10:27 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story