खुशखबरी: तेल के दामों में आई गिरावट, जानिए क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत

fall in oil prices is continue,know the price of petrol-diesel
खुशखबरी: तेल के दामों में आई गिरावट, जानिए क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत
खुशखबरी: तेल के दामों में आई गिरावट, जानिए क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत
हाईलाइट
  • आम आदमी को मिली बड़ी राहत
  • पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट
  • राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल का दाम 40 पैसे और 41 पैसे नीचे गिरा है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल का दाम 40 पैसे और 41 पैसे नीचे गिरा है। दिल्ली में पेट्रोल 70.92 रुपए प्रति लीटर और डीजल 65.55 रुपए प्रति लीटर हो गया था। तो वहीं शुक्रवार को भी ईंधन की कीमतों में नरमी देखी जा रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम गिरने से आम आदमी को बड़ी राहत मिली है। क्रूड की कीमत में गिरावट के चलते भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम हो रही हैं। आईओसी की वेबसाइट पर दिए गए भाव के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल का दाम 40 पैसे और 41 पैसे नीचे गिरा है। दिल्ली में पेट्रोल 70.92 रुपए प्रति लीटर और डीजल 65.55 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

ये भी पढ़ें- फिलहाल नहीं बढ़ेंगी लोन की दरें, RBI ने नहीं किया रेपो रेट में कोई बदलाव

 

वहीं नोएडा में आज पेट्रोल 21 पैसे प्रति लीटर तक और डीजल 25 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हुआ है। आज यहां पेट्रोल की कीमत 70.82 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 64.89 रुपये प्रति लीटर हो गई है। गिरावट के बाद भी मुंबई में पेट्रोल के रेट सबसे से ज्यादा बने हुए हैं, यहां पेट्रोल 76.50 और डीजल 68.59 रुपए प्रति लीटर है। आपको बता दें पिछले कुछ दिनों में सिर्फ केरल राज्य ने ही पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाने का ऐलान किया।

ये भी पढ़े-नोटबंदी का असर, इनकम टैक्स रिटर्न में इस साल अब तक 50% की बढ़ोतरी

एक्सपर्ट्स के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड 5 फीसदी लुढ़क गया है। ब्रेंट क्रूड के भाव 80 डॉलर से गिरकर 76 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए है। इसीलिए घरेलू बाजार में पेट्रोल की कीमतें घटी है।

Created On :   7 Dec 2018 7:52 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story