टेंशन से फ्री होने के लिए फालुन दाफा साधना बनी संजीवनी

Falun Dafa exercise became the Sanjeevani for living tension free
टेंशन से फ्री होने के लिए फालुन दाफा साधना बनी संजीवनी
टेंशन से फ्री होने के लिए फालुन दाफा साधना बनी संजीवनी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। आधुनिक जीवनशैली में हर कोई किसी न किसी कारण टेंशन में है। इससे निजात पाने के लिए कोई योग का सहारा लेता है, तो कोई फालुन दाफा को ज्वाइन कर रहा है। ‘फालुन’ का अर्थ है विधान चक्र और ‘दाफा’ का अर्थ है महान मार्ग।  जो सत्य, करुणा और सहनशीलता के नियमों पर आधारित है। यह मन और शरीर की एक परिपूर्ण साधना पद्धति है। शहर में फालुन दाफा के लगभग 20 से अधिक सेंटर हैं, जहां लोगों को फ्री प्रवेश दिया जाता है। यहां व्यायाम कर टेंशन से मुक्ति पाने की कोशिश की जाती है।

फालुन दाफा में नैतिक गुण साधना प्राथमिक है, व्यायाम और ध्यान आवश्यक हैं, किन्तु अनुपूरक हैं। गुरु ली होंगजी द्वारा लिखित पुस्तक जुआन फालुन के अनुसार अपनी साधना शक्ति बढ़ा पाने में असफल रहने का मूल कारण यह है कि ‘साधना और अभ्यास’ दो शब्दों में से, लोग केवल अभ्यास पर ध्यान देते हैं, जबकि साधना भूल जाते हैं। वास्तविक प्रगति के लिए नैतिक गुण के प्रत्येक पहलू में सुधार आवश्यक है।  यह शक्ति सामर्थ्य बढ़ाने के लिए निर्णायक पहलू है।
-सारिका चहांदे, सदस्य फालुन दाफा एसोसिएशन ऑफ इंडिया

ध्यान पर आधारित व्यायाम
शरीर की साधना के लिए इस पद्धति में 5 व्यायाम सिखाए जाते हैं। बुद्ध सहस्त्र हस्त प्रदर्शन व्यायाम, फालुन स्थिर मुद्रा व्यायाम, ब्रह्मांड के दो छोरों का भेदन व्यायाम, फालुन दिव्य परिपथ व्यायाम और दिव्य शक्तियों को सुदृढ़ करने का व्यायाम। ये गति में धीमे, सौम्य और ध्यान पर आधारित हैं। व्यायाम सीखने में सरल किन्तु प्रभावशाली है। आज के तेज प्रवाह जीवन में फालुन दाफा का अभ्यास न केवल शारीरिक स्वास्थ्य का लक्ष्य प्राप्त करने में प्रभावी है, बल्कि इसने करोड़ों लोगों के नैतिक चरित्र के उत्थान में भी सकारात्मक भूमिका प्रदान की है। 
-अविनाश गेडाम, सदस्य, फालुन दाफा एसो. 

सबसे ज्यादा जरूरी है मन की शांति
मैं जॉब करता हूं। मेरी ज्यादातर नाइट शिफ्ट होती है, जिससे दिनचर्या तो गड़बड़ होती ही है, साथ ही टेंशन भी होता है। जब मुझे फालुन दाफा के बारे में जानकारी मिली, तो इसे ज्वाइन किया। मैं ऑफिस में बैठकर भी इसे कर लेता हूं। इसके व्यायाम बहुत ही अासान हैं। इसको करने से मुझे बहुत शांति मिलती है।
-सुशील त्रिवेदी, सुयोग नगर

Created On :   14 May 2019 10:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story