CPR मेंबर मशहूर अर्थशास्त्री डाॅ. राजीव कुमार होंगे नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष

CPR मेंबर मशहूर अर्थशास्त्री डाॅ. राजीव कुमार होंगे नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष
CPR मेंबर मशहूर अर्थशास्त्री डाॅ. राजीव कुमार होंगे नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर अर्थशास्त्री डाॅ. राजीव कुमार नीति आयोग के अगले उपाध्यक्ष होंगे। अरविंद पनगढ़िया के इस्तीफा देने के बाद अर्थशास्त्री राजीव कुमार को नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च (सीपीआर) के वरिष्ठ सदस्य राजीव कुमार पुणे के गोखले इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिक्स के कुलाधिपति भी हैं।

कौन हैं कुमार 

इसके अलावा कुमार ने गैर लाभकारी संस्था पहले इंडिया फाउंडेशन की भी स्थापना की है, जो नीति आधारित अनुसंधान एवं विश्लेषण का काम करता है। डॉ. राजीव कुमार ने ऑक्सफोर्ड से डीफिल और लखनऊ यूनिवर्सिटी से पीएचडी की उपाधि हासिल की है। वो कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय संस्थानों के बोर्ड में सदस्य हैं। 

इनमें रियाद स्थित किंग अब्दुल्ला पेट्रोलियम स्टडीज़ एंड रिसर्च, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड्स शामिल हैं। वो इंडियन काउंसिल फॉर रिसर्च एंड इंटरनेशनल इकॉनॉमिक रिलेशन के डॉयरेक्टर और चीफ एक्ज़ीक्यूटिव भी रह चुके हैं। साल 2006 से 2008 तक वो नेशनल सिक्योरिटी एडवाइज़री बोर्ड के सदस्य भी थे।

पनगढ़िया का इस्तीफा

पनगढ़िया ने एक अगस्त को कोलंबिया विश्वविद्यालय में अध्यापन के अपने पुराने कार्यकाल को आगे बढ़ाने का हवाला देते हुए नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

पॉल बने सदस्य

कुमार के अलावा पेशे से चिकित्सक विनोद पॉल को नीति आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। पॉल एम्स में बाल रोग विशेषज्ञ हैं। कुमार साल 2006 से 2008 के बीच भारत सरकार की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के भी सदस्य रहे हैं।

Created On :   6 Aug 2017 2:35 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story