बीजेपी में शामिल हुए मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी, पंजाब से हो सकते हैं उम्मीदवार

बीजेपी में शामिल हुए मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी, पंजाब से हो सकते हैं उम्मीदवार
हाईलाइट
  • गायक मेहंदी ने भाजपा उत्तर पश्चिम दिल्ली के उम्मीदवार हंस राज हंस और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
  • पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी ने भी बीजेपी ज्वाईन कर ली है।
  • बीजेपी दलेर मेहंदी को पंजाब की किसी सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मनोरंजन जगत के कई बड़े सितारे आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी सियासी पारी की शुरूआत कर चुके हैं। बॉलिवुड स्टार सनी देओल के बाद मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी ने भी बीजेपी ज्वाईन कर ली है। गायक मेहंदी ने भाजपा उत्तर पश्चिम दिल्ली के उम्मीदवार हंस राज हंस और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सियासी गलियारों में चर्चा है कि बीजेपी दलेर मेहंदी को पंजाब की किसी सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

कौन हैं दलेर मेहंदी
52 साल के दलेर मेहंदी का असली नाम दलेर सिंह है, लेकिन इंडस्ट्री में वह दलेर मेहंदी के नाम से मशहूर हैं। भारत में भांगड़ा म्यूजिक को स्थापित करने और पॉप संगीत को पहचान दिलाने का श्रेय भी दलेर मेहंदी को जाता है। दलेर मेहंदी ने साल 1995 में अपना पहला एल्बम बोलो ता रा रा रा रिकार्ड किया था। यह एल्बम काफी मशहूर हुआ था। 

लग चुका है कबूतरबाजी का आरोप
दलेर मेहंदी पर साल 2003 में कबूतरबाजी के आरोप लग चुके हैं। मामले में पटियाला की एक अदालत ने दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर सिंह को मानव तस्करी के आरोप में दो साल की सजा सुनाई थी। दोनों पर 10 व्यक्तियों को अवैध रूप से विदेश ले जाने का आरोप था।
 

Created On :   26 April 2019 8:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story