मिस वर्ल्ड को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगी फराह खान

मिस वर्ल्ड को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगी फराह खान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साल  2017 में भारत की मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड बनीं। तब से ही उनकी खूबसूरती के चर्चे थे। मानुषी के फैंस उन्हें बॉलीवुड में देखना चाहते थे। लंबे इंतजार के बाद आखिर मानुषी ने भी बॉलीवुड में डेब्यू का मन बना लिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही म‍िस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर बड़े परदे पर नजर आ सकती हैं। उन्होंने फराह खान से मुलाकात की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वो डायरेक्टर फराह खान से एक फिल्म प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत कर रही हैं।      

           

बता दें कि पहले खबर थी कि मिस वर्ल्ड मानुषी करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म से डेब्यू करेंगी, लेकिन अब खबर है कि फराह मानुषी को लॉन्च करना चाहती हैं। दीपिका पादुकोण को ओम शांति ओम से लॉन्च कर चुकीं फराह ने मानुषी से मुलाकात की है। दोनों ने अपने इस फिल्म प्रोजेक्ट को लेकर बात की।

 

मानुषी और फराह की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर आई है, जिससे ये चर्चा और तेज हो गई। हालांकि, ये भी बताया जा रहा है कि मानुषी फराह के साथ एक म्यूजिक वीडियो कर रही है। मानुषी कई बार पहले कह चुकी हैं कि वे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनना चाहती हैं। बता दें कि मानुषी छ‍िल्लर के रूप में 8 दिसंबर 2017 को 17 साल बाद किसी भारतीय युवती को मिस वर्ल्ड का ख‍िताब मिला था। हरियाणा की रहने वालीं मानुषी मेड‍िकल की पढ़ाई कर रही थीं। मानुषी छिल्लर मिस हरियाणा भी रह चुकी हैं। हरियाणा के मध्‍यमवर्गीय परिवार से ताल्‍लुक रखने वाली मानुषी सोनीपत के भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वूमेन की छात्रा रह चुकी हैं। मिस इंडिया के अलावा मानुषी ने मिस फोटोजेनिक का अवॉर्ड अपने नाम किया। सभी की नजरें अब मानुषी के बॉलीवुड में एंट्री पर हैं। 

Created On :   12 Jan 2019 3:42 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story