महाराष्ट्र में एसी बस का किराया हुआ कम, महिला बस चालकों को मिली भारी रियायतें

Fare of AC buses cut down from Rs 230 to Rs 550 in Maharashtra
महाराष्ट्र में एसी बस का किराया हुआ कम, महिला बस चालकों को मिली भारी रियायतें
महाराष्ट्र में एसी बस का किराया हुआ कम, महिला बस चालकों को मिली भारी रियायतें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एसटी) की वातानुकूलित शिवशाही शयनयान (एसी स्लीपर) बसों में सफर करने के लिए यात्रियों को अब कम किराया देना पड़ेगा। शिवशाही शयनयान बसों के किराए 230 से 550 रुपए तक की कटौती की गई है। बसों की नए दरों को 13 फरवरी से लागू किया जाएगा। शुक्रवार को एसटी महामंडल के अध्यक्ष व प्रदेश के परिवहन मंत्री दिवाकर रावते ने यह घोषणा की। रावते ने कहा कि राज्य परिवहन प्रधाकिरण के मंजूरी के बाद यह फैसला किया गया है। रावते ने बताया कि एसटी महामंडल ने शिवशाही शयनयान बस के किराए को कम करने का प्रस्ताव राज्य परिवहन प्राधिकरण के पास भेजा था। प्राधिकरण की मंजूरी के बाद यह फैसला किया गया है। एसटी महामंडल की तरफ से राज्य भर में विभिन्न 42 मार्गों पर शिवशाही शयनयान चलाई जाती है। वातानुकूलित शिवशाही शयनयान में नागपुर से औरंगाबाद तक सफर के लिए 1370 रुपए के बजाय अब 1015 रुपए लगेंगे। नाशिक से नागपुर तक सफर के लिए यात्रियों को अब 1880 रुपए के बजाय 1405 रुपए देने पड़ेंगे। पुणे से नागपुर के लिए 1990 रुपए के बदले अब केवल 1485 रुपए देने होंगे।

उधर नागपुर में भी शिवशाही स्लीपर बसों के किराए में यात्रियों को राहत मिलेगी। 12-13 फरवरी के मध्यरात्रि से 25 से 30 प्रतिशत किराया कम हो रहा है। जिससे नागपुर से पुणे जाने के लिए 505 और नागपुर-नाशिक के लिए 475 रुपए किराए में यात्री बचत कर सकेंगे। इसी तरह औरंगाबाद, नांदेड़, सोलापुर की ओर जानेवाली बसों के किराए में राहत मिलनेवाली है।  

इतना होगा नया किराया 

सफर                         पहले              अब
नागपुर-पुणे                1990            1485
नागपुर-नाशिक           1880            1405
नागपुर-औरंगाबाद       1370            1025
नागपुर-नांदेड              1005            750
नागपुर-हैद्राबाद            1385           1035

महिला बस चालकों को मिली भारी रियायतें

हल्के वाहन चलाने के ड्राइविंग लाइसेंस वाली महिलाओं को एसटी महामंडल में बतौर बस चालक भर्ती किया जाएगा। चयन के बाद एसटी उन्हें भारी वाहन चलाने के लिए प्रशिक्षित करेगा। महिलाओं को एसटी में भर्ती के लिए कई तरह की रियायत दी गई है। इस भर्ती में महिलाओं के लिए 30 फीसदी जगह आरक्षित है यानि 2406 पदों पर महिलाओं की भर्ती की जाएगी। इस बीच सूखाग्रस्त इलाकों में आवेदन के लिए 15 फरवरी तक अवधि बढ़ा दी गई है।

राज्य के परिवहन मंत्री व एसटी महामंडल के अध्यक्ष दिवाकर रावते ने बताया कि महिला उम्मीदवारों को ऊंचाई में छूट दी गई है। 160 सेंटीमीटर की शर्त को 153 सेंटीमीटर कर दिया गया है। साथ ही पुरुष उम्मीदवारों के लिए भारी वाहन चलाने संबंधी अनुभव में भी रियायत दी गई है। 3 वर्ष की बजाय 1 वर्ष का वाहन चलाने का अनुभव रखने वाले पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। गौरतलब है कि एसटी महामंडल 8 हजार 22 चालक के पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसमें से सूखाग्रस्त 12 जिलों में 4 हजार 416 पदों पर भर्ती होगी। सूखाग्रस्त इलाके के लिए आवेदन की अवधि 15 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। अभी तक यह अवधि 8 फरवरी तक थी।

भर्ती के लिए 24 फरवरी को सभी जिलों में एक साथ लिखित परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि इस भर्ती में महिलाओं के लिए 30 फीसदी आरक्षण रखा गया है। फिलहाल 289 महिलाओं ने चालक बनने के लिए आवेदन किया है। भर्ती में ज्यादा से ज्यादा महिलाएं भाग ले सकें इसके लिए उन्हें कई तरह की छूट दी गई है। अभी तक चालक पद पर भर्ती के लिए महिलाओं के पास भारी वाहन चलाने का लाइसेंस जरूरी था। पर अब यह शर्त रद्द कर दी गई है।

Created On :   8 Feb 2019 5:06 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story