बीवी साथ रहने तैयार नहीं हुई तो उसके भाई पर किया जानलेवा हमला, जबरन किया था निकाह

Fareed Khan, who lives in Bichia Mohalla, has been assaulted
बीवी साथ रहने तैयार नहीं हुई तो उसके भाई पर किया जानलेवा हमला, जबरन किया था निकाह
बीवी साथ रहने तैयार नहीं हुई तो उसके भाई पर किया जानलेवा हमला, जबरन किया था निकाह

डिजिटल डेस्क रीवा । सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिछिया मोहल्ले में रहने वाले फरीद खान पुत्र अतीक अहमद 20 वर्ष पर जानलेवा हमला किया गया है। आरोप है कि घायल की बहन से आरोपी ने जबरन निकाह किया था उसकी पत्नी जब उसके साथ किसी भी हाल में जाने तैयार नहीं हुई तो उसने भाई पर ही हमला कर दिया। बेदम पिटाई से फरीद के हाथ-पैर टूट गए। सिर पर भी गंभीर चोट आई है। इस घटना के बाद पुलिस पर आरोप लग रहा है कि समय पर कार्यवाही न किए जाने की वजह से यह स्थिति निर्मित हुई। फरीद खान पर उसके बहनोई बाबा भट्टी ने जानलेवा हमला किया है।

आरोप है कि बाबा भट्टी उर्फ सानू के साथ उसके भाई सनम, जानू उर्फ मोटा, अहेद और भीरू भी थे। बिछिया स्थित अहिरान टोला में हुई इस घटना के बाद घायल फरीद को गंभीर हालत में उपचार के लिए संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां सर्जरी आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि तीन दिन से दोनों परिवार के बीच काफी विवाद चल रहा था। दो दिन पूर्व फरीद के भाई शफीक और बहन हलीमा बेगम के साथ भी मारपीट की गई। बताते है कि फरीर की बहन से बाबा भट्टी ने कई साल पहले जबरन निकाह कर लिया था। लेकिन अब वह बाबा भट्टी के साथ घर नहीं जाना चाहती। इसी बात को लेकर लगातार विवाद बढ़ता गया और  आज यह घटना हो गई। 

परिजन बोले, गोली मारी है 
घायल फरीद के परिजन का कहना है कि बाबा भट्टी ने कनपटी में गोली मारी है। पिता अतीक अहमद ने कहा कि यह सब पुलिस की लापरवाही से हुआ है। दो दिन पहले बड़े बेटा और बेटी से मारपीट हुई। डॉयल 100 आई लेकिन कार्यवाही नहीं की। पुलिस आरोपी के घर तक गई और वहां से लौट गई। पुलिस चाहती तो यह घटना न होती। 

भाई की हालत देख बेहोश हो गई बहन 
अपने भाई फरीद खान की हालत को देख बहन आसमां पत्नी कमरान 26 वर्ष बेहोश हो गई। भाई के साथ ही बहन को भी एम्बुलेंस से संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय लाया गया, जहां उसे भी भर्ती कर चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। इस घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में भीड़ बढऩे लगी। पुलिस के खिलाफ आक्रोश रहा। परिजन का आरोप था कि बाबा भट्टी जैसे लोग गाय काटने का काम करते है। लेकिन पुलिस इन पर कोई कार्यवाही नहीं करती। 

घटना स्थल में हुई पूछताछ  
पुलिस ने घटना स्थल जाकर लोगों से जानकारी जुटाई है। गोली चलने की बात सामने नहीं आ रही है। यह जरूर बताया जा रहा है कि फरीद अपनी जान बचाकर भागा। लेकिन   उसे घेर लिया। इसके बाद उसकी बेदम पिटाई की गई। 

इनका कहना है 
चिकित्सकों से घायल के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई है, वह खतरे से बाहर बताया गया है। चिकित्सकों का कहना है कि गोली नहीं लगी है। मारपीट करने वालों में बाबा भट्टी आदि के नाम सामने आए है। इन लोगों पर अपराध दर्ज कर तलाश की जा रही है। 
(भरत दुबे, सीएसपी)

 

Created On :   10 May 2018 11:47 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story