चंद्रपुर में किसान ने की खुदकुशी, RTI से खुलासा- 6 साल में 15000 ने की आत्महत्या

Farmer commits suicide in Chandrapur, RTI - 15,000 commits suicide in 6 years
चंद्रपुर में किसान ने की खुदकुशी, RTI से खुलासा- 6 साल में 15000 ने की आत्महत्या
चंद्रपुर में किसान ने की खुदकुशी, RTI से खुलासा- 6 साल में 15000 ने की आत्महत्या

डिजिटल डेस्क, मुंबई। चंद्रपुर की ब्रह्मपुरी तहसील के मेंडकी गांव निवासी एक किसान ने कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली। घटना बुधवार तड़के 4 बजे के दरम्यान की है। मृतक का नाम नामदेव चिरकुटा महाडोरे बताया जा रहा है। सुत्रों के अनुसार किसान नामदेव पर बैंक का 1 लाख रुपए का कर्ज था। ऐसे में वह चिंतित रहता था। इस कारण उनके द्वारा आत्महत्या करने की चर्चा चल रही है। नामदेव अपने पीछे पत्नी, तीन बेटे, बहुएं व नाती छोड़ गए हैं। 

 

आरटीआई से मिली जानकारी  6 साल में 15 हजार आत्महत्या

उधर मुंबई में आरटीआई से खुलासा हुआ कि राज्य में पिछले छह सालों में 15 हजार से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके हैं। सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत मिली जानकारी के मुताबिक साल 2015 तक लगातार बढ़ रहे किसान आत्महत्या के मामलों में धीरे-धीरे कुछ कमी आनी शुरू हुई है। आत्महत्या करने वाले किसानों में से सरकार ने करीब 58 फीसदी मामलों को ही आर्थिक सहायता देने के अनुकूल पाया है। आरटीआई कार्यकर्ता शकील अहमद शेख ने राजस्व विभाग से राज्य में किसान आत्महत्या से जुड़े आंकड़े मांगे थे। मिली जानकारी के मुताबिक साल 2013 से 2018 के बीच राज्य में कुल 15356 किसानों ने आत्महत्या की। इन मामलों में से राज्य सरकार ने 8911 को आर्थिक मदद देने के योग्य पाया है और 8868 मृत किसानों के परिवारों को आर्थिक मदद दे दी गई है। लेकिन आत्महत्या करने वाले 5713 किसानों के परिवारों को सरकार ने आर्थिक मदद देने योग्य नहीं पाया गया। इसके अलावा 732 मामलों में अभी सरकार मदद को लेकर कोई फैसला नहीं कर पाई है। इनमें से 59 मामले तो तीन साल से भी ज्यादा समय से सरकार के पास विचाराधीन हैं।

किस साल कितने किसानों ने की आत्महत्या

साल     आत्महत्या     पात्र     अपात्र     विचाराधीन      मदद दी गई
2013     1296          665      629            2             665
2014     2039        1358      678            7            1358
2015     3263        2152     1081           30           2150
2016     3080        1768     1292          20            1768
2017     2917        1638      987          292           1611
2018     2761        1330     1050          381           1316
कुल       15356        8911    5713          732           8868

Created On :   16 Oct 2019 5:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story