डेढ़ साल की बेटी के साथ किसान ने की आत्महत्या, कर्ज बढ़ने से था परेशान

Farmer committed suicide with his one and half year old daughter
डेढ़ साल की बेटी के साथ किसान ने की आत्महत्या, कर्ज बढ़ने से था परेशान
डेढ़ साल की बेटी के साथ किसान ने की आत्महत्या, कर्ज बढ़ने से था परेशान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। तहसील के मांढल के समीप स्थित वड़ेगांव में कर्ज से परेशान एक किसान ने अपनी डेढ़ साल की बेटी को कंधे पर बैठाकर तालाब में छलांग लगा दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। किसान पर कई बैंक और साहूकारों का कर्ज है। घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। किसान का नाम ग्यानीवंत राजेराम बांते (32) और पुत्री का नाम सिमरन ग्यानीवंत बांते (डेढ़ वर्ष) है। घटना वड़ेगांव में बांते के घर के समीप खेत के तालाब में हुई।

पति-पत्नी खेत में खाद डालने गए थे 
प्रारंभिक तौर पर बताया गया है कि ग्यानीवंत बांते कई बैंक व साहूकारों के कर्ज से परेशान था, इसलिए वह हमेशा चिंता में डूबा रहता था। ग्यानीवंत व उसकी पत्नी दोनों सोमवार की सुबह खेत में कपास की फसल में खाद डालने गए थे। किसान की पत्नी खाद डाल रही थी। उसी समय ग्यानीवंत गांव में आया और पड़ोस में खेल रही नन्ही बेटी सिमरन को कंधे पर बिठा कर खेत की ओर गया। वहां तालाब के पास पहुंचा अभी लोग कुछ समझ पाते इसके पहले ही वह बेटी के साथ तालाब में कूद गया। सूचना मिलने पर गांव के नागरिक घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन दोनों को बचा नहीं सके।

घटना की सूचना कुही पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नागरिकों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाला और जांच के लिए कुही भेज दिया गया। बताया जाता है किसान पर कर्ज का बोझ तो था ही ऊपर से फसल भी बराबर नहीं हो रही थी। लगातार फसल नुकसान के चलते वह कर्ज नहीं चुका पा रहा था इसलिए कर्ज बढ़ गया था। इस बार भी उसने यहां-वहां से पैसे लेकर बुआई की, लेकिन फसलें उसे अनुकूल नहीं लग रही थी। मन में फसलों को लेकर तरह-तरह की आशंका थी इसी चिंता के चलते उसने अपनी इहलीला समाप्त कर ली।

Created On :   14 Aug 2018 4:57 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story