किसानों की मांगो को लेकर स्वाभिमानी किसान संगठन निकालेगा मोर्चा

Farmer organization will seek out the demands of farmers in pune
किसानों की मांगो को लेकर स्वाभिमानी किसान संगठन निकालेगा मोर्चा
किसानों की मांगो को लेकर स्वाभिमानी किसान संगठन निकालेगा मोर्चा

डिजिटल डेस्क, पुणे। राज्य के गन्ना और दूध उत्पादक किसानों के प्रश्नों को लेकर 29 जून को अलका टॉकिज चौराहे से साखर संकुल तक मोर्चा निकाला जाएगा। यह जानकारी स्वाभिमानी किसान संगठन के अध्यक्ष सांसद राजू शेट्टी ने बुधवार को दी। 

सांसद राजू शेट्टी ने बताया कि किसानों के प्रश्न सुलझाने में सरकार नाकामयाब साबित हुई है। जिसके विरोध में 29 जून को मोर्चा निकाला जाएगा। गन्ना उत्पादक किसानों को कारखाना मालिकों ने अभी तक एफआरपी नहीं दिया है। एफआरपी की राशि किसानों को तत्काल दी जाए। इसके अलावा किसानों की मांगो को भी सरकार के सामने रखा जाएगा।

सांसद राजू शेट्टी ने कहा कि शक्कर आयुक्त को कारखाना मालिकों की संपत्ति जब्त करनी चाहिए। वहीं दूसरी ओर दूध उत्पादक किसानों की स्थिति भी अच्छी नहीं है। दूध के दामों में गिरावट आ रही है। जिस कारण किसानों की जिंदगी मुश्किलों में फंसी हुई है। इसलिए सरकार एक लीटर के लिए पांच रुपए मंजूर कर राशि सीधे किसानों के खाते पर जमा करें। ताकि किसानों को उसका लाभ सीधा मिल सके।

Created On :   21 Jun 2018 7:36 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story