केंद्रीय मंत्री ने कहा: 5 साल में 2 गुनी करेंगे किसानों की आय, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

farmers income will double in 5 years
केंद्रीय मंत्री ने कहा: 5 साल में 2 गुनी करेंगे किसानों की आय, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री ने कहा: 5 साल में 2 गुनी करेंगे किसानों की आय, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

डिजिटल डेस्क,सतना। केंद्रीय ग्रामीण विकास,पंचायती राज और खनिज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि 5 साल के अंदर किसानों की आमदनी 2 गुनी हो जाएगी। शनिवार को चित्रकूट स्थित DRI की उद्यमिता विद्यापीठ में भाजपा किसान मोर्चा की मध्यप्रदेश कार्यसमिति की 2 दिन की बैठक के शुभारंभ अवसर पर श्री तोमर ने ये भी बताया कि आखिर किस तरह से इस लक्ष्य को पूरा किया जाएगा? केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें गरीब, किसानों के हित संरक्षण के प्रति समर्पित हैं। इस मौके पर प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री गौरीशंकर बिसेन भी मौजूद थे।

बीजेपी के किसान मोर्चा को कमान
केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि किसान हित में प्रधानमंत्री के इस संकल्प को अभियान बनाने के लिए बीजेपी के किसान मोर्चा के कार्यकर्ता किसानों तक पहुंचेंगे और संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए  किसानों की मदद करेंगे। शुभारंभ सत्र को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत 9 कन्याओं के पूजन के साथ हुई। 

राहुल क्या बोलते हैं यह देश नहीं सिर्फ वही समझते हैं 
केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नागोद में कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस के राज में देश में जितना भ्रष्टाचार और कानून का उल्लंघन हुआ है उसे खत्म करने और व्यवस्था को वापस पटरी पर लाने में PM नरेंद्र मोदी को भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कामकाज में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के खात्मे की बात करने पर तो कांग्रेसियों के पेट में दर्द ही होने लगता है। राहुल गांधी कब क्या बोलते हैं यह देश को नहीं सिर्फ उन्हें ही समझ में आता है। 

Created On :   9 Sep 2017 5:17 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story