फसल कर्ज : सरकार ने रखा 1066 करोड़ का लक्ष्य, अब तक बंटे 550 करोड़, किसान नहीं ले रहे रूचि

Farmers loan target of 1066 crores, so far distributed 550 crores in maharashtra
फसल कर्ज : सरकार ने रखा 1066 करोड़ का लक्ष्य, अब तक बंटे 550 करोड़, किसान नहीं ले रहे रूचि
फसल कर्ज : सरकार ने रखा 1066 करोड़ का लक्ष्य, अब तक बंटे 550 करोड़, किसान नहीं ले रहे रूचि

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिला प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद किसान फसल कर्ज लेने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। सरकार ने 1066 करोड़ का लक्ष्य रखा है, लेकिन अब तक करीब 550 करोड़ तक ही फसल कर्ज बंट सका है। 6 सितंबर तक 52 फीसदी तक ही फसल कर्ज बंट सका है। प्रशासन भी मान रहा है कि 30 सितंबर तक टारगेट का केवल 70 फीसदी ही फसल कर्ज बंट सकेगा। राज्य सरकार ने जिले के लिए 1066 करो़ड़ के फसल कर्ज का टारगेट दिया है आैर यह टारगेट 30 सितंबर तक पूरा करना है। फसल कर्ज वितरण की धीमी रफ्तार को देखते हुए जिलाधीश ने हर शुक्रवार को किसानों के कैंप लेने के निर्देश दिए थे। अधिकारियों ने इस पर अमल भी किया। इसके बावजूद फसल कर्ज की रफ्तार नहीं बढ़ी तो जिलाधीश ने हर मंगलवार को बैंकर्स की मीटिंग लेकर फसल कर्ज की समीक्षा करना शुरू किया। जिलाधीश हर मंगलवार को बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

तहसीलदार, बीडीआे व बैंक अधिकारियों को घर-घर जाकर किसानों को फसल कर्ज लेने के लिए लिए प्रोत्साहित करने को कहा गया। पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले खुद फसल कर्ज वितरण की धीमी रफ्तार को देखकर बैंकों को यह चेतावनी दे चुके हैं कि कर्ज वितरण में फिसड्डी बैंकों से सरकारी खाते बंद किए जाने की सिफारिश सरकार से की जा सकती है। इसके बाद कर्ज वितरण की गति बढ़ी, लेकिन वह संतोषजनक नहीं है। एक भी पात्र किसान फसल कर्ज से वंचित न रहे, इसकी हिदायत भी अधिकारियों व बैंकों को दी गई थी। अगस्त महीने के आखरी सप्ताह हुई बारिश के बाद ऐसा माना जा रहा था कि अब किसान फसल कर्ज लेने आएंगे, लेकिन इसका भी बहुत ज्यादा लाभ नहीं हो सका।

6 जून तक 52 फीसदी तक ही फसल कर्ज बांटा जा सका। करीब 550 करोड़ तक का फसल कर्ज बांटा गया है। 50 हजार किसानों को यह कर्ज बांटा गया है। 30 सितंबर तक 70 फीसदी तक ही फसल कर्ज बंट सकता है। प्रशासन ने फसल कर्ज का लाभ लेने की अपील किसानों से कई बार की, लेकिन किसानों की तरफ से इसे बहुत ज्यादा प्रतिसाद नहीं मिला।

एक साल पहले हुई थी कर्जमाफी की घोषणा 
राज्य सरकार ने पिछले साल किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की थी। इस घोषणा को एक साल से ज्यादा का समय हो गया। जिले के करीब 65 हजार किसानों को कर्जमाफी का लाभ मिला। 
किसानों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। कर्ज वितरण का लाभ लेने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। हमारी कोशिश ज्यादा से ज्यादा फसल कर्ज बांटने की है। पात्र किसान फसल कर्ज से वंचित न रहे, यही हमारी कोशिश है। बैंक से दिक्कत होने पर उसे तुरंत दूर किया जाएगा। कर्जमाफी के लिए जिन किसानों ने आनलाइन आवेदन किए, उनकी सूची शीघ्र ही मुंबई से जारी हो सकती है।
(अजय कडू, जिला उपनिबंधक (सहकार) नागपुर) 

Created On :   10 Sep 2018 5:46 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story