6 साल की बच्ची 16 साल की उम्र में बनी फ्रांस की सुपरमाॅडल 

Fashion, The 16-years-old Thylane Blondeau is a French model
6 साल की बच्ची 16 साल की उम्र में बनी फ्रांस की सुपरमाॅडल 
6 साल की बच्ची 16 साल की उम्र में बनी फ्रांस की सुपरमाॅडल 

डिजिटल डेस्क, पेरिस।  6 साल की उम्र में माॅडलिंग की दुनिया में खलबली मचा देने वाली माॅडल ने जब बड़े होकर माॅडलिंग की तो लोग उस दिन को याद करने लगे जब वह बच्ची थी। इस फ्रेंच माॅडल का नाम है थायलेन ब्लांड्यू । 

हर ओर छा गईं 

6 साल की इस छोटी सी उम्र में ही इन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की का खिताब दिया गया था। दस साल बाद थायलेन जब इटली के फैशन शो में वॉक करती नजर आईं तो देखते ही देखते हर ओर छा गईं। सबसे खूबसूरत बच्ची अब इतनी बड़ी हो गई है कि लोगों की निगाहें उस पर हटने का नाम नहीं लेतीं। 

पहला रैंप वाॅक 

स्कूल जाने की उम्र में थायलेन ने रैंप वाॅक किया था और कुछ ही मिनट में दुनियाभर से सुर्खियां बटोर लीं थीं। थायलेन पहली बार फ्रेंच डिजाइनर जीन पॉल ग्लॉटियर के फैशन शो में रैंप पर चलीं थी। वो उनके मॉडलिंग करियर की शुरुआत थी। फ्रेंच मैग्जीन जेलोस ने उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की के खिताब से नवाजा था। 

जेलोस के कवर पेज के लिये पोज 

हालांकि इसके चलते थायलेन के पैरेंट्स को काफी आलोचना का सामना भी करना पड़ा। उन पर बच्ची का बचपन बर्बाद करने के भी इल्जाम लगे। इसके बाद थायलेन ने 13 साल की उम्र में फ्रेंच मैग्जीन जेलोस के कवर पेज के लिये पोज दिया था। तब उन्होंन न्यू कैट मोस कह कर बुलाया जाता था। 

सुपर माॅडल 

फ्रेंच फुटबॉलर पेट्रिक ब्लांड्यू और टीवी प्रजेंटेटर वेरोनिका लोब्री की बेटी थायलेन की उम्र अब16 साल की हो चुकी है। इतनी कम उम्र में ये फ्रांस की सुपर माॅडल में से एक मानी जाती हैं। कई बडे़ शो में इन्हें शिरकत करते हुए देखा जा सकता है। जहां ये जाती हैं कैमरा इन्हीं की तरह घूम जाता है। 
 

Created On :   27 Sep 2017 7:15 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story