विदर्भ राज्य आंदाेलन : भाजपा को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना के साथ सेवाग्राम में किया जाएगा उपवास

Fasting will be done in Sevagram with Vidarbha State Movement
विदर्भ राज्य आंदाेलन : भाजपा को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना के साथ सेवाग्राम में किया जाएगा उपवास
विदर्भ राज्य आंदाेलन : भाजपा को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना के साथ सेवाग्राम में किया जाएगा उपवास

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भाजपा ने राज्य में सत्ता में रहते हुए भी विदर्भ राज्य निर्माण के लिए ध्यान नहीं दिया। अब उसने विदर्भ राज्य की सुध लेनी चाहिए। इस कामना के साथ विदर्भ राज्य आंदोलन समिति की ओर से भाजपा को सद्बुद्धि दे प्रार्थना की जाएगी। सोमवार को सेवाग्राम में एक दिन का उपवास रखा जाएगा। आंदोलन को आत्मक्लेष नाम दिया गया है। समिति की ओर से महात्मा गांधी को अभिवादन करके प्रार्थना की जाएगी। सुबह 10 बजे बापू कुटी में प्रार्थना के बाद जिलाधिकारी कार्यालय के पास महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास आत्मक्लेष धरना दिया जाएगा। 2 दिसंबर को सुबह विदर्भ के विविध क्षेत्रों से सेवाग्राम में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। समिति ने विदर्भ मिशन 2023 कार्यक्रम घोषित किया है। 2023 के पहले अलग राज्य निर्माणा के लिए आंदोलन की श्रंखला तैयार की गई है। पहले चरण में बापू कुटी से आंदोलन आरंभ होगा। समिति के संयोजक राम नेवले ने कहा है कि मांग को लेकर सरकार पर दबाव लाया जाएगा। बिजली दर कम करने की मांग के साथ महावितरण के मुख्य अभियंता के कार्यालय के सामने आंदोलन किए जाएंगे। 15 जनवरी को अकोल, 17 को अमरावती, 20 को नागपुर , 22 को चंद्रपुर व 24 जनवरी को गोंदिया में प्रदर्शन किया जाएगा। 10 फरवरी को जिला व तहसील स्तर पर रास्ता रोको व जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। 25 फरवरी को नागपुर में रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। 1 मई को विदर्भ बंद का आवाहन किया गया है। नेवले ने कहा है कि विदर्भ का विरोध करनेवाली शिवसेना के साथ भाजपा का संबंध नहीं रहा है। केंद्र में सेना सत्ता में नहीं है। राज्य में विपक्ष में हैं। राज्य निर्माण का अधिकार केंद्र का है। केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी व पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस केंद्र सरकार व नेताओं पर दबाव लाकर विदर्भ राज्य बनवा सकते हैं।

Created On :   1 Dec 2019 9:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story