पहले चरण की 7 सीटों पर 116 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 1 करोड़ 30 लाख 35 हजार मतदाता 

Fate of 7 seats one crore 30 lakh 35 thousand voters
पहले चरण की 7 सीटों पर 116 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 1 करोड़ 30 लाख 35 हजार मतदाता 
पहले चरण की 7 सीटों पर 116 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 1 करोड़ 30 लाख 35 हजार मतदाता 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लोकसभा चुनाव के पहले चरण की 7 सीटों पर खड़े 116 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 1 करोड़ 30 लाख 35 हजार मतदाता करेंगे। इसमें 66 लाख 71 हजार पुरुष और 63 लाख 64 हजार महिला वोटर हैं जबकि किन्नर मतदाताओं की संख्या 181 है। पहले चरण की 7 सीटों पर 11 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। 7 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 14 हजार 919 मतदान केंद्रों पर मतदाता वोट डाल सकेंगे। पहले चरण के मतदान के लिए 44 हजार ईवीएम मशीन और 20 हजार वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल होगा। मतदान प्रक्रिया के लिए लगभग 73 हजार 837 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। पहले चरण में नागपुर, वर्धा, रामटेक, भंडारा-गोंदिया, गडचिरोली-चिमूर, चंद्रपुर और यवतमाल-वाशिम सीट पर वोटिंग होगी।

नागपुर सीट पर सबसे अधिक 30 उम्मीदवार हैं जबकि गडचिरोली-चिमूर सीट पर 5 प्रत्याशी खड़े हैं। शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने यह जानकारी दी। मतदान के लिए आवश्यक सामग्री जिलाधिकारी को सौंप दी गई है। नक्सल प्रभावित गडचिरोली- चिमूर क्षेत्र में मतदान का समय सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा। विदर्भ में बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों पर पीने के पानी की व्यवस्था करने के निर्देश चुनाव आयोग ने दिये हैं। जिन निर्वाचन क्षेत्रों में 15 से अधिक उम्मीदवार हैं। ऐसे सीटों के मतदान केंद्रों पर 2 बैलेट यूनिट लगाए जाएंगे। उसके साथ 1 कंट्रोल यूनिट होगा। पहले चरण के लिए 26 हजार बैलेट यूनिट और 18 हजार कंट्रोल यूनिट दिए गए हैं। 20 हजार वीवीपैट मशीन उपलब्ध कराए गए हैं। 

नागपुर सीट पर 30 उम्मीदवार 
नागपुर सीट पर कुल 21 लाख 60 हजार मतदाता हैं। इसमें 10 लाख 96 हजार पुरुष और 10 लाख 63 हजार महिला मतदाता हैं। इस सीट के लिए 2 हजार 65 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। नागपुर सीट पर 30 उम्मीदवार उतरे हैं। 

रामटेक सीट पर 16 उम्मीदवार 
रामटेक सीट पर 19 लाख 21 हजार मतदाता हैं। इसमें 9 लाख 96 हजार पुरुष और 9 लाख 24 हजार महिला वोटर हैं। यहां पर 2 हजार 364 मतदान केंद्र हैं। रामटेक सीट से 16 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 

वर्धा सीट पर14 उम्मीदवार 
वर्धा सीट पर 17 लाख 41 हजार वोटर हैं। जिसमें 8 लाख 93  हजार पुरुष और 8 लाख 48 हजार महिला मतदाता हैं। यहां पर लगभग 2 हजार 26 मतदान केंद्रों में वोटिंग होगी। वर्धा सीट पर 14 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 

चंद्रपुर सीट पर 13 उम्मीदवार 
चंद्रपुर सीट में 19 लाख 8 हजार वोटर हैं। पुरुष मतदाता 9 लाख 86 हजार और महिला मतदाता 9 लाख 22 हजार हैं। यहां पर 2 हजार 193 मतदान केंद्र हैं। चंद्रपुर सीट पर 13 उम्मीदवार चुनाव में उतरे हैं। 

यवतमाल-वाशिम सीट पर 24 उम्मीदवार 
यवतमाल-वाशिम सीट पर 19 लाख 14 हजार वोटर हैं। इसमें 9 लाख 93 हजार पुरुष और 9 लाख 21 हजार महिला मतदाता हैं। इस सीट पर 2 हजार 206 मतदान केंद्र हैं। यवतमाल-वाशिम सीट पर 24 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। 

भंडार-गोंदिया सीट पर 14 उम्मीदवार 
भंडार-गोंदिया सीट पर 18 लाख 8 हजार वोटर हैं। इसमें से 9 लाख 5 हजार पुरुष और 9 लाख 3 हजार महिला वोटर हैं। यहां पर 2 हजार 184 मतदान केंद्रों में वोट डाले जाएंगे। भंडार-गोंदिया सीट पर 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। 

गडचिरोली-चिमूर सीट पर 5 उम्मीदवार 
गडचिरोली-चिमूर सीट पर 15 लाख 80 हजार मतदाता हैं। यहां पर 7 लाख 99 हजार पुरुष और 7 लाख 80 हजार महिला वोटर हैं। यहां के 1 हजार 881 मतदान केंद्रों में वोटिंग होगी। गडचिरोली-चिमुर सीट पर 5 उम्मीदवार हैं। 

Created On :   5 April 2019 2:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story