दुल्हन पर करेंगे नाज, जब जानेंगे दुल्हन के बड़े फैसले का राज...पढ़ें पूरी खबर

Feel proud, will you know the secret of the big decision of bride
दुल्हन पर करेंगे नाज, जब जानेंगे दुल्हन के बड़े फैसले का राज...पढ़ें पूरी खबर
दुल्हन पर करेंगे नाज, जब जानेंगे दुल्हन के बड़े फैसले का राज...पढ़ें पूरी खबर

डिजिटल डेस्क। अक्सर रिश्ता तय होने के बाद अगर कोई अनहोनी होती है तो लड़की में ही दोष निकाला जाता है और रिश्ता बनने के पहले ही तोड़ दिया जाता है, लेकिन मध्य प्रदेश के बैतूल के प्रभातपट्टन में रविवार को एक अनूठी शादी हुई। जहां शादी से पहले एक्सीडेंट में घायल दूल्हे के साथ शादी करने के दुल्हन के फैसले ने सबको चौंका दिया। दुल्हन ने बड़ा फैसला लेकर व्हील चेयर पर बैठे दूल्हे के साथ सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। दुल्हन ने ये साबित कर दिया कि कुछ बंधन मिसाल बनने के लिए ही जुड़ते हैं। इस विवाह समारोह में आए लोग दुल्हन पर गर्व महसूस कर रहे थे कि ऐसे हालात में उसका साथ छोड़ने की बजाए रिश्ता जोड़ लिया।

 

 


अनूठी शादी की दास्तां 

गर्ग कॉलोनी निवासी विकास उर्फ विक्की लोखंडे का विवाह प्रभातपट्टन निवासी पूर्व सरपंच गणपतराव अंबालकर की पुत्री कीर्ति उर्फ मीनाक्षी के साथ तय हुआ था। दोनों की सगाई हो चुकी थी। विकास लोखंडे की 25 फरवरी को शादी तय हुई, लेकिन शादी के 15 दिन पहले विकास एक सड़क हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गया। दुर्घटना के बाद उसका बाएं हाथ और पैर का बड़ा ऑपरेशन करना पड़ा। ऐसे में दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया, उसे इतनी चोटें आई कि वह व्हील चेयर पर आ गया। परिवार वाले सोच में पड़ गए कि शादी कैसे होगी। जिसके बाद विकास ने अपनी होने वाली संगिनी कीर्ति से शादी तोड़ लेने तक कि बात कहीं लेकिन विकास उस वक़्त हैरान रह गया जब कीर्ति ने विकास को ऐसा करने से रोक दिया।

 

 

 

दुल्हन पर होगा नाज 

कीर्ति पेशे से एक निजी स्कूल में टीचर है। उसने विकास से शादी कर दुनिया को ये दिखा दिया कि छोटी-बड़ी बाधाएं सच्चे रिश्तों के आड़े नहीं आ सकती। कीर्ति ने शादी तोड़ने से ना केवल इनकार किया बल्कि शादी के दिन ही अपने जीवनसाथी की व्हील चेयर थामकर ये बता दिया कि कुछ बंधन मिसाल बनने के लिए ही जुड़ते हैं। रविवार को प्रभातपट्टन के गुरुदेव हॉल में दोनों का विवाह हुआ। बैंड बाजे के साथ विकास दूल्हा बनकर पहुंचा। दुल्हन के परिवार ने बारात का स्वागत किया। इस विवाह समारोह में आए लोग दुल्हन पर गर्व महसूस कर रहे थे, कि ऐसे हालात में उसका साथ छोड़ने की बजाए रिश्ता जोड़ लिया।

Created On :   26 Feb 2018 7:04 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story