Oh no! इस देश में महिला पुलिसकर्मियों का होता है वर्जिनिटी टेस्ट

Oh no! इस देश में महिला पुलिसकर्मियों का होता है वर्जिनिटी टेस्ट

डिजिटल डेस्क। दुनिया भर में महिलाओं को लेकर मानसिकता में भले ही बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हों, लेकिन इंडोनेशिया में पुलिस ऑफिसर बनने का सपना देखने वाली महिलाओं को वर्जिनिटी टेस्ट से होकर गुजरना पड़ता है। ये टेस्ट रिक्रूटमेंट प्रोसेस का ही हिस्सा होता है। इसके अलावा इंडोनेशिया में पुलिसकर्मी बनने के लिए महिलाओं का खूबसूरत होना भी जरूरी है। वर्जिनिटी टेस्ट जैसी रूढ़िवादी और महिलाविरोधी परंपराओं को खत्म करने के अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद इंडोनेशिया की पुलिस भर्ती में ये वर्जिनिटी टेस्ट जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला पुलिसकर्मियों के लिए कई शारीरिक मापदंडों पर भी खरे उतरना जरूरी है। इन महिला पुलिसकर्मियों को पब्लिक रिलेशन जैसे फील्ड में लगाया जाता है। 

 

Created On :   23 Oct 2018 6:39 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story