FIFA WC : खिताब की दावेदार अर्जेंटीना की बुरी हार, क्रोएशिया ने 3-0 से हराया

FIFA WC : खिताब की दावेदार अर्जेंटीना की बुरी हार, क्रोएशिया ने 3-0 से हराया
हाईलाइट
  • इस जीत के बाद क्रोएशिया राउंड ऑफ 16 में पहुंच गई है
  • क्रोएशिया के लिए पहला गोल रेबिच ने 53वें मिनट में गोल किया था।
  • गुरुवार को हुए ग्रुप डी के मुकाबले में कोएशिया ने अर्जेंटीना को 3-0 से करारी शिकस्त दी है।

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। FIFA World Cup 2018 की प्रबल दावेदार मानी जा रही अर्जेंटीना पर अब वर्ल्डकप से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। गुरुवार को हुए ग्रुप डी के मुकाबले में कोएशिया ने अर्जेंटीना को 3-0 से करारी शिकस्त दी है। इस जीत के बाद क्रोएशिया राउंड ऑफ 16 में पहुंच गई है, जबकि अर्जेंटीना के लिए रास्ता बहुत मुश्किल हो गया है।

मुकाबले में क्रोएशिया के लिए पहला गोल रेबिच ने 53वें मिनट में गोल किया था। इसके बाद 80वें मिनट में लूका मेडरिच ने गोल कर अपनी टीम को 2-0 से आगे करते हुए जीत पक्की कर ली थी। इसके बाद मैच के अंतिम पलों में क्रोएशिया की तरफ से तीसरा गोल इवान राकितिच ने किया। राकितिच ने ये गोल स्टोपेज टाइम में किया। इस गोल के साथ अर्जेंटीना और मेसी के फेन खासे दुखी हुए।

इस मैच में मेसी का जादू बिल्कुल ही नहीं चल पाया। इस अहम मुकाबले में मेसी के फैन्स को खासी उम्मीदें थीं, मगर वे रंग में नजर नहीं आए। अर्जेंटीना की टीम काफी हद तक लियोनल मेसी पर निर्भर रही और वो आज रंग में नजर नहीं आए। वो क्रोएशिया के खिलाफ एक भी शॉट लगाने में नाकाम रहे। पांच दिन पहले आईसलैंड के खिलाफ भी मेसी पेनल्टी से चूक गए थे। ये मैच 1-1 से बराबर रहा था। बता दें कि रविवार 24 जून को मेसी 31 साल के हो जाएंगे।

मैच के हाफ टाइम तक दोनों ही टीमें 0-0 स्कोर के साथ बराबर पर थीं। पहले हाफ में अर्जेंटीना के पास ज्यादा पजेशन रहा, लेकिन वह अपने आक्रामण को परिणाम तक नहीं पहुंचा सकी। दूसरे हाफ में रेबिच ने 53वें मिनट में गोल करते हुए मेसी और अर्जेंटीना को बड़ा झटका दिया। इसके बाद मैच से 10 मिनट पहले यानि 80वें मिनट में मेडरिच ने गोल कर क्रोएशियाई खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी। ये बढ़त आखिर तक कायम रही और मैच के अंतिम पलों में तीसरा गोल इवान राकितिच ने किया, जो जले पर नमक छिड़कने जैसा रहा।

बाहर होने से ऐसे बच सकता है अर्जेंटीना
अर्जेंटीना के लिए अब नॉकआउट में पहुंचना मुश्किल हो गया है। अब शुक्रवार को नाइजीरिया आइसलैंड को हरा दे या फिर बराबरी पर रोक दे और फिर अर्जेंटीना नाइजीरिया को हरा दे तभी उसके लिए कोई राह बन सकती है।

Created On :   22 Jun 2018 3:26 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story