FIFA WC : आज होंगे तीन अहम मुकाबले, रूस और इजिप्ट होंगे आमने-सामने

FIFA World Cup 2018 russia vs egypt and japan vs colombia
FIFA WC : आज होंगे तीन अहम मुकाबले, रूस और इजिप्ट होंगे आमने-सामने
FIFA WC : आज होंगे तीन अहम मुकाबले, रूस और इजिप्ट होंगे आमने-सामने
हाईलाइट
  • FIFA World Cup 2018 का आज मंगलवार को छठवां दिन है।
  • आखिरी मुकाबला पोलैंड और सेनेगल के बीच होने वाला है।
  • दूसरा मैच मेजबान रूस बनाम इजिप्ट होगा।
  • पहला मुकाबला कोलंबिया बनाम जापान है

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। FIFA World Cup 2018 का आज मंगलवार को छठवां दिन है। शेड्युल के अनुसार आज भी तीन अहम मुकाबले होने हैं। पहला मुकाबला कोलंबिया बनाम जापान है, जबकि दूसरा मैच मेजबान रूस बनाम इजिप्ट होगा। वहीं आखिरी मुकाबला पोलैंड और सेनेगल के बीच होने वाला है। इससे पहले सोमवार को भी तीन मुकाबले हुए थे। पहले मुकाबले में स्वीडन ने कोरिया रिपब्लिक को 1-0 से हराया था, जबकि दूसरे मुकाबले में बेल्जियम ने पनामा के खिलाफ 3-0 की आसान जीत दर्ज की। आखिरी मैच इंग्लैंड और ट्यूनीशिया के बीच काफी रोमांचक रहा था। मैच के आखिरी पलों में कप्तान हेरी केन के गोल ने इंग्लैंड को 2-1 से मैच जिताया था।

पहला मैच कोलंबिया vs जापान
आज का पहला मैच जापान और कोलंबिया के बीच होगा। ग्रुप-एच का ये पहला मुकाबला सरांस्क के मोर्डोविया अरेना स्टेडियम में भारतीय समयानुसार आज शाम 5:30 बजे खेला जाएगा। इस बार वापस ये दक्षिण अमेरिकी टीम (कोलंबिया) पूरे जोश से भरी है और इतिहास लिखने के लिए तैयार है। टीम के कप्तान राडामेल फाल्काओ बेहतरीन फॉर्म में हैं और टीम उन पर काफी निर्भर रहेगी। फाल्काओ ने अब तक 65 मैच में 29 गोल किए हैं।

वहीं 1998 में वर्ल्ड कप डेब्यू करने वाली जापान ने अपने आप को दमदार टीम साबित किया है। इस बार के वर्ल्ड कप में टीम अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रही होगी। केसुके होंडा और शिंजि कागावा का अनुभव टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। मैच में अगर संभावित नतीजों की बात करें तो कोलंबिया के जीत की संभावना ज्यादा दिख रही है।

दूसरा मैच पोलैंड vs सेनेगल
आज का दूसरा मैच पोलैंड और सेनेगल के बीच रात 8.30 बजे से खेला जाएगा। ग्रुप H का यह तगड़ा मैच मॉस्को के स्पार्टक स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीम में स्टार फॉरवर्ड्स मौजूद हैं। रॉबर्ट लेवानडॉस्की जहां पोलैंड की ओर से उतरेंगे तो वहीं सेनेगल के लिए लिवरपूल के सैदियो माने होंगे। टीम को क्वालीफाई करवाने में लेवानडॉस्की ने अहम भूमिका निभाई थी तो वहीं बुंदेसलीगा के टॉप स्कोरर होने के नाते उनका फॉर्म दिखाई देता है। मैच में अगर संभावित नतीजों की बात करें तो पोलैंड के जीत की संभावना ज्यादा दिख रही है।

तीसरा मैच रूस vs इजिप्ट
तीसरा मैच मेजबान रूस और इजिप्ट (मिस्त्र) के बीच खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 11.30 बजे से सेंट पिटर्सबर्ग स्टेडियम में खेला जाएगा। अपने पहले मैच में रूस ने सऊदी अरब के खिलाफ 5-0 की बड़ी जीत दर्ज की थी। इस जीत के कारण रूसी खिलाड़ियों का मनोबल काफी हाई रहेगा। वहीं इजिप्ट की टीम में उनके स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सालाह ने वापसी की है। इस खिलाड़ी के आने से टीम को मजबूती मिली है। इस मैच के स्टार खिलाड़ी भी मो. सालाह ही रहेंगे। मैच में अगर संभावित नतीजों की बात करें तो इजिप्ट के जीत की संभावना ज्यादा दिख रही है।

Created On :   19 Jun 2018 8:44 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story