FIFA WC 2018 : उरुग्वे की जीत से मिस्त्र और सऊदी अरब बाहर

fifa world cup 2018 : uruguay beat saudi arabia by 1-0 in group-A
FIFA WC 2018 : उरुग्वे की जीत से मिस्त्र और सऊदी अरब बाहर
FIFA WC 2018 : उरुग्वे की जीत से मिस्त्र और सऊदी अरब बाहर

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। लुईस सुआरेज के गोल के दम पर उरुग्वे ने फीफा वर्ल्‍ड कप में सऊदी अरब को 1-0 से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही उरुग्वे और रूस की टीमें ग्रुप A से राउंड ऑफ 16 के लिए क्वालिफाई कर गई हैं। वहीं सऊदी अरब और मिस्त्र वर्ल्‍ड कप से बाहर हो गए हैं।

उरुग्वे की ओर से गोल स्टार खिलाड़ी लुईस सुआरेज ने 23वें मिनट में किया। स्टार खिलाड़ी लुइस सुआरेज का यह 100वां इंटरनेशनल मैच था। हॉफ टाइम तक उरुग्वे 1-0 से आगे थी। सुआरेज ने एक शानदार क्रॉस पर हेडर से गोल करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिलाई। वह टीम के सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर हैं।

रोस्तोव एरीना में खेले जा रहे इस मैच में पहले हॉफ से ही उरुग्वे ने आक्रामक खेल दिखाया। हालांकि सऊदी अरब के डिफेंडर ने शुरुआत के 20 मिनट तक एक भी बार बॉल गोलकीपर तक नहीं पहुंचने दी। मैच के 23वें मिनट में उरुग्वे को मिले पेनल्टी कार्नर पर सुआरेज़ ने गोल कर उरुग्वे को 1-0 से आगे कर दिया। इस गोल के साथ वह लगातार 3 वर्ल्डकप में गोल करने वाले पहले उरुग्वेयन खिलाड़ी बन गए। यह सुआरेज़ का उरुग्वे के लिए 52वां गोल था। इसके बाद दोनों ही टीमों ने एक दूसरे के गोल पर जमकर हमले किए। पहले हाफ में सऊदी अरब ने जहा 5 अटेम्प्ट्स किए वहीं उरुग्वे ने 6 अटेम्प्ट्स किए। हॉफटाइम तक उरुग्वे की खेल पर पकड़ ज्यादा दिख रही थी। सुआरेज़ ने यह गोल अपनी पत्नी को डेडिकेट किया। 

दूसरे हाफ में भी सऊदी अरब की टीम उरुग्वे की डिफेंस को भेदने में नाकाम रही। मैच में दूसरे हॉफ के शुरुआत से ही उरुग्वे ने पास से टाइम स्पेंड करना चाहा। सऊदी अरब दूसरे हाफ में बहुत स्लो खेली और कोई भी गोल नहीं कर पाई।

बाहर हो चुकी हैं सऊदी अरब और मिस्त्र

इस हार के साथ ही सऊदी अरब और मिस्त्र फीफा वर्ल्‍ड कप 2018 के पहले राउंड में ही बाहर हो गई है। दोनों ही टीम अपने दोनों ही ग्रुप मैच हार चुकी हैं। सऊदी को ग्रुप-ए में खेले गए पहले मैच में मेजबान रूस के खिलाफ 5-0 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं मिस्त्र को अपने पहले मैच में उरुग्वे से 1-0 से हार मिली थी। वहीं रूस के खिलाफ दूसरे मैच में मिस्त्र को 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था।। ग्रुप A में उरुग्वे और रूस के जहां दो-दो मैचों से 6 अंक हैं वहीं सऊदी अरब और मिस्त्र की टीम के इतने ही मैचों अभी तक कोई अंक नहीं हासिल कर सकी। सऊदी अरब को उरुग्वे के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करनी थी।  

इससे पहले सऊदी अरब फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष अदेल इज्जात ने जानकारी दी थी कि रूस के खिलाफ मिली हार के बाद राष्ट्रीय टीम के कुछ खिलाड़ियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में जाहिर सी बात है कि सऊदी अरब टीम के लिए यह हार बहुत सारी मुश्किलें खड़ी करने वाला है।

अब सऊदी अरब को 25 जून को मिस्त्र से भिड़ना है। यह मैच इन दोनों टीमों के लिए प्रैक्टिस मैच जैसा होगा। इससे पहले उरुग्वे  को रूस से भिड़ना है।

Created On :   20 Jun 2018 6:38 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story