खेल रहीं थीं मुर्गियां और आ गया नागिन का बच्चा, VIDEO वायरल

Fight between the hen and a snake, video goes viral
खेल रहीं थीं मुर्गियां और आ गया नागिन का बच्चा, VIDEO वायरल
खेल रहीं थीं मुर्गियां और आ गया नागिन का बच्चा, VIDEO वायरल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आपने मुर्गी और नागिन लड़ाई शायद ही देखी होगी। यहां हम आपको एक वीडियो दिखा रहे हैं जो कि इन दिनों सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी सुर्खियां बटोर रहा है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

इस वीडियो में एक मुर्गी और नागिन का बच्चा दिखाई दे रहा है दोनों में जमकर फाइट हो रही है। पहले तो यह बच्चा मुर्गी पर हमला करने का प्रयास करता है, लेकिन मुर्गी को खुद पर हावी होते देख वह वहां से निकलने के चक्कर में लग जाता है। हालांकि वह इसमें इतने जल्दी सफल नहीं हो पाता। 

मुश्किल से बची जान 

मुर्गी को इसी बीच जोश आ जाता है और वह उसके पीछे लग जाती है। वह उसे बार-बार उठाती है और जमीन पर पटक देती है। आखिर में बड़ी मुश्किल से वह अपनी जान बचा पाता है।

अचानक आ गया

दरअसल, काफी सारी मुर्गियां अपने घर के आसपास ही खेल रहीं थीं। तभी इसी बीच यह नागिन का बच्चा आ जाता है। मुर्गी की तेज नजर उस पर पड़ जाती है वह उसके पीछे लग जाती है। सोशल मीडिया पर इसकी शेयरिंग बढ़ती ही जा रही है। 

Created On :   22 Aug 2017 5:40 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story