संजू को फिर लगा बड़ा झटका, बाथरूम सीन के खिलाफ केस दर्ज

संजू को फिर लगा बड़ा झटका, बाथरूम सीन के खिलाफ केस दर्ज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म "संजू" से जुड़े विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। सबसे पहले फिल्म के मंगल सूत्र वाले सीन पर उड़ाया गया सोनम कपूर का मजाक और अब बाथरूम सीन के खिलाफ शिकायत दायर की गई हैं। दरअसल ट्रेलर में दिखाए गए एक बाथरूम सीन के खिलाफ मुंबई के "संघर्ष फाउंडेशन" में एक्टिविस्ट पृथ्वी मस्के ने शिकायत दायर की है।

 

उन्होंने फिल्म सर्टिफिकेशन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को लिखे गए अपने पत्र में फिल्म में दर्शाई गई भारतीय जेलों की खस्ता हालत के बारे में जिक्र किया है।  उन्होंने लिखा है कि फिल्में जानकारी का साधन होती हैं और इनमें गलत चीजें दिखाकर लोगों को गुमराह करना ठीक नहीं है। बता दें कि फिल्म के एक सीन में रणबीर कपूर को जेल के बैरेक में बाथरूम के लीकेज से बचते दिखाया गया है।

 

मस्के का कहना है कि  जानकारी के अनुसार सरकार और जेल प्रशासन जेलों का खासा ध्यान रखते हैं। उन्होंने कभी इसमें कोई कोताही नहीं की। ऐसे में फिल्म के इस सीन से लोगों में जेलों के प्रति गलत संदेश जाएगा। उन्होंने आगे लिखा- "पहले भी विजय माल्या भारतीय जेलों पर टिप्पणी कर चुके हैं"।  

 

"संजू" इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों में सबसे अधिक चर्चित है। ऐसे में बार-बार इस तरह के विवाद उठना फिल्म के लिए ठीक नहीं है। हालांकि इस विषय में सेंसर बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। फिल्म की कहानी बॉलीवुड स्टार संजय दत्त के जीवन पर आधारित है। 29 जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म को लीड एक्टर रणबीर कपूर हैं।

Created On :   12 Jun 2018 4:49 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story