मध्य प्रदेश में बैन नहीं होगी ‘The Accidental Prime Minister’

Film The Accidental Prime Minister will not be ban in MP state
मध्य प्रदेश में बैन नहीं होगी ‘The Accidental Prime Minister’
मध्य प्रदेश में बैन नहीं होगी ‘The Accidental Prime Minister’
हाईलाइट
  • यूथ कांग्रेस देश में कहीं भी फिल्म का प्रदर्शन ना होने की दी थी चेतावनी।
  • मध्यप्रदेश सरकार में फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर बैन नहीं लगाया जाएगा।
  • राज्य सरकार ने लिया पार्टी और संगठन से अलग फैसला

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर आधारित फिल्म "The Accidental Prime Minister" के मध्य प्रदेश में बैन होने की अफवाहों पर अब विराम लग गया है। राज्य सरकार ने इस सम्बंध में ट्वीट कर कहा है, "मध्यप्रदेश सरकार द्वारा फिल्म "द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर" पर बैन नहीं लगाया गया है। मीडिया में चल रही फिल्म पर प्रतिबंध की खबर भ्रामक और गलत है।" इससे पहले ऐसी खबरें थीं कि मध्य प्रदेश सरकार ने फिल्म में सोनिया गांधी को नकारात्मक रूप में पेश किए जाने की शंकाओं के बाद फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है।

 

 

बता दें कि फिल्म The Accidental Prime Minister का ट्रेलर गुरुवार को लॉन्च हुआ है। ट्रेलर आते ही इस पर कांग्रेस पार्टी ने बवाल मचाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस शासित कई राज्यों में इस फिल्म को रिलीज न होने की चेतावनी दी गई है। कुछ कांग्रेस शासित राज्यों में इस फिल्म के बैन होने की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं। इसी में मध्य प्रदेश का नाम भी शामिल था। खबर थी कि मध्य प्रदेश की नई नवेली कांग्रेस सरकार ने भी फिल्म पर आपत्ती जताते हुए फिल्म को राज्य में रिलीज ना करने का फैसला लिया है। हालांकि राज्य सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से बयान जारी होने के बाद इन खबरों पर पूरी तरह विराम लग गया है।

दरअसल, फिल्म में पूर्व कांग्रेस प्रेसीडेंट सोनिया गांधी को काफी नेगेटिव भूमिका में दिखाया गया है, जिसकी झलक ट्रेलर में साफ नजर आ रही है। महाराष्‍ट्र में तो इसे लेकर जमकर विरोध हो रहा है। यहां यूथ कांग्रेस ने फिल्‍म को लेकर चेतावनी दी है। यूथ कांग्रेस ने इस फिल्‍म के निर्माता को पत्र लिखा है और रिलीज से पहले उन्‍हें फिल्‍म दिखाने की मांग की है। महाराष्‍ट्र  यूथ कांग्रेस के अध्‍यक्ष सत्‍यजीत तांबे ने कहा था कि "फिल्‍म से विवादित सीन को हटाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो यूथ कांग्रेस देश में कहीं भी फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने देगी।"

फिल्म में इन्होंने निभाया सोनिया का किरदार

विजय रत्नाकर गुट्टे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनुपम खेर, मनमोहन सिंह के रोल में हैं। ट्रेलर को देखने के बाद प्रतिक्रियाओं में कहा गया है कि अनुपम खेर ने मनमोहन सिंह के किरदार को जीवंत कर दिया है। सोशल मीडिया पर उनके काम की तारीफ हो रही है। वहीं, सुजैन बर्नट ने सोनिया गांधी का रोल निभाया है।

ट्रेलर में प्रधानमंत्री बनने के बाद मनमोहन सिंह की जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है। राहुल के रोल में अर्जुन माथुर नजर आएंगे। अहाना कुमरा प्रियंका गांधी और दिव्या सेठ मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर की भूमिका में हैं। फिल्म के ट्रेलर से लग रहा है कि फिल्म में मनमोहन सिंह को इमानदार और सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को उन्हें परेशान करने वाला दिखाया गया है। फिल्म 11 जनवरी 2019 को रिलीज होगी।

Created On :   28 Dec 2018 10:08 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story