पुलिस के साथ विवाद में पार्षद सहित दो पर FIR

Fir against a bjp leader
पुलिस के साथ विवाद में पार्षद सहित दो पर FIR
पुलिस के साथ विवाद में पार्षद सहित दो पर FIR

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पुलिस के साथ हुए विवाद के मामले में पार्षद दयाशंकर तिवारी और वैभव दीक्षित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सत्तापक्ष के पार्षद और पुलिस सिपाही के बीच हुए विवाद का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें दोनों ओर से एक दूसरे को अपशब्द कहा जा रहा है। यातायात सिपाही द्वारा एक विद्यार्थी का सिर फोड़े जाने को लेकर ये घटना देर रात गणेशपेठ थाना क्षेत्र में हुआ। प्रकरण को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। देर रात पार्षद दयाशंकर तिवारी और वैभव दीक्षित पर थाने में घुसकर पुलिस से गाली-गलौज और सरकारी काम में बाधा डालने का गणेशपेठ थाने में मामला दर्ज किया। 

लॉ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट वैभव दीक्षित रात करीब 11:30 बजे दोपहिया वाहन से ATM से रुपए निकालने जा रहा था। तभी मोक्षधाम चौक में दोपहिया वाहन पर आए 2 सिपाहियों ने वैभव को रोक लिया। वैभव कुछ समझ पाता, इसके पूर्व ही किशोर नामक सिपाही ने वैभव के सिर पर लाठी से प्रहार कर दिया, जिससे वैभव के सिर से खून बहने लगा। सिर से खून आता देख सिपाही बचाव की मुद्रा में आ गया। वहां राहगीरों की भीड़ लगने लगी थी। उसके बाद सिपाही ने वैभव को चोर है क्या ऐसे शब्दों से भी अपमानित किया। घटित प्रकरण की जानकारी मिलते ही सत्तापक्ष के पार्षद दयाशंकर तिवारी भी अपने समर्थकों के साथ रात करीब पौने दो बजे गणेशपेठ थाने पहुंचे। बिना कसी कारण वैभव को मारने से तिवारी भड़क गए। क्योंकि वैभव को अस्पताल ले जाने की बजाय बहुत देर तक थाने में ही बैठाकर रखा गया था। इस बात को लेकर पार्षद तिवारी और थाने के कर्मचारियों में विवाद हुआ।
 
वीडियो वायरल
घटना का पुलिस ने वीडियो भी बनाया है, जो की वायरल हो गया। वीडियो में नगर सेवक घायल वैभव का बयान लेने के लिए चलने की बात कह रहे हैं, लेकिन बहुत देर तक पुलिस थाने नहीं गई, जिससे पुलिस और तिवारी में तीखी नोकझोंक हुई। वीडियो में नगर सेवक तिवारी यह भी कह रहे हैं कि उन्होंने गणेशपेठ थाने की कस्टडी डेथ में पुलिस की मदद की है। पूरी जिंदगी पुलिस की मदद करने में ही जा रही है। उसके बाद उन्होंने पुलिस से गाली-गलौज की है। देर रात नगर सेवक दयाशंकर तिवारी और वैभव दीक्षित पर गणेशपेठ थाने में मामला दर्ज किया।

Created On :   12 Sep 2017 10:42 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story