सोशल मीडिया पर मोदी की मां के बारे में अपशब्द लिखने वाले के खिलाफ FIR दर्ज, बीजेपी ने कहा - प्रिया दत्त का समर्थक है आरोपी 

FIR against Congress worker wrote abusive remarks about Modis mother on social media
सोशल मीडिया पर मोदी की मां के बारे में अपशब्द लिखने वाले के खिलाफ FIR दर्ज, बीजेपी ने कहा - प्रिया दत्त का समर्थक है आरोपी 
सोशल मीडिया पर मोदी की मां के बारे में अपशब्द लिखने वाले के खिलाफ FIR दर्ज, बीजेपी ने कहा - प्रिया दत्त का समर्थक है आरोपी 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां  के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शख्स और उसे फारवर्ड करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ता के खिलाफ अंधेरी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में भाजपा के एक पदाधिकारी ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े नितेश तिवारी ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि उन्हें एक दोस्त ने फेसबुक वॉल का स्क्रीनशॉट भेजा था। इसमें रफीक शेख नाम के एक शख्स ने अरविंद केजरीवाल फैंस नाम के फेसबुक ग्रुप पर अनिल भाविसजार नाम से बने अकाउंट के जरिए आपत्तिजनक बातें शेयर की गईं थीं। 14 अप्रैल को लिखी गई इस पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी और उनकी बुजुर्ग मां के बारे में बेहद आपत्तिजनक बाते लिखीं गईं थीं। तिवारी ने पोस्ट लिखने वाले अनिल भाविसजार और उसे फारवर्ड करने वाले रफीक शेख दोनों के खिलाफ शिकायत की थी।

Created On :   24 April 2019 2:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story