फिल्म 'परमाणु' को लेकर बढ़ा विवाद, जॉन अब्राहम के खिलाफ FIR दर्ज

फिल्म 'परमाणु' को लेकर बढ़ा विवाद, जॉन अब्राहम के खिलाफ FIR दर्ज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। जॉन अब्राहम, डायना पेंटी और बमन ईरानी स्टारर फिल्म "परमाणु-द स्टोरी ऑफ पोखरण" को लेकर विवाद बढ़ गया है। फिल्म "परमाणु" को लेकर एक्टर जॉन अब्राहम और प्रोड्क्शन हाउस के बीच विवाद के कारण प्रेरणा अरोरा के प्रोडक्शन हाउस क्रिआर्ज ने मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में जॉन अब्राहम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि मुंबई पुलिस ने जॉन अब्राहम के खि‍लाफ किसी भी एफआईआर के दर्ज होने की बात को खारिज किया है।

 


 

 

रिलीज पर मुश्किलें बढ़ी

बीते दिनों खबर थी कि "परमाणु-द स्टोरी ऑफ पोखरण" को लेकर जॉन पर धोखाधड़ी समेत कई आरोप लगाए हैं। इस मामले में जॉन से पुलिस जल्द पूछताछ की जा सकती है। साफ है कि जॉन अब्राहम के फैन को उनकी इस फिल्म को देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। इस फिल्म को क्रिआर्ज और जेए एंटरटेनमेंट साथ में प्रोड्यूस कर रहे थे, लेकिन क्रिआर्ज एंटरटेनमेंट से उचित रिस्पॉन्स नहीं मिलने से जेए एंटरटेनमेंट ने पब्लिक नोटिस जारी कर क्रिआर्ज से अपना एंग्रीमेंट समाप्त कर लिया है। अब फिल्म के निर्माताओं और जॉन अब्राहम के बीच विवाद खुलकर सामने आ गया है। प्रोडक्शन कंपनी ने जॉन अब्राहम पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद इस फिल्म की रिलीज पर मुश्किलें बढ़ गई हैं। 

जॉन अब्राहम की फिल्म 'परमाणु' की रिलीज डेट बढ़ी, जेए एंटरटेनमेंट ने भेजा नोटिस

 

जॉन ने क्रिआर्ज को लूट


इससे पहले क्रिअर्स का विवाद "केदारनाथ" के डायरेक्टर अभिषेक कपूर के साथ हुआ था, इसकी वजह वित्तीय मामलों में मतभेद और ट्रांसपेरेंसी की कमी बताई गई। प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोरा का कहना है कि जॉन ने उनका बहुत नुकसान किया है। हम जल्‍द कोर्ट केस करेंगे। जॉन को अपना पैसा मिल गया है और वो अब समय बर्बाद कर रहे हैं। हम जॉन से बात करना चाहते हैं, लेकिन वे संपर्क में नहीं आ रहे। उन्‍होंने प्रोफिट का 50 प्रतिशत हिस्सा लेकर क्रिआर्ज को लूटा है। 

 

 

30 करोड रुपए ले चुके हैं जॉन अब्राहम

बता दें कि पिछले साल की शुरुआत में भारत सरकार द्वारा राजस्थान के पोरखण में किए गए परमाणु परीक्षण पर जॉन अब्राहम ने फिल्म बनाने की घोषणा की थी। जॉन इसमें लीड रोल में हैं, इस फिल्म को जॉन ने प्रेरणा अरोरा के क्रिआर्ज प्रोडक्शन के साथ बनाने का तय किया था। प्रेरणा ने जॉन पर आरोप लगाया था कि 30 करोड रुपए जॉन अब्राहम को दिए जा चुके थे। पांच करोड़ रुपए देने थे, जिसमें से तीन करोड रुपए जॉन अब्राहम एंटरटेनमेंट को फिल्म के रिलीज होने के पहले देने थे।

 

इसमें फिल्म के ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन की बात थी, जो कि फिल्म इंडस्ट्री का एक कानून है कि आप फिल्म रिलीज होने के 15 दिन पहले डिलीवर कर देते हैं। जॉन हमेशा पैसों की मांग करते रहे, जो बचे हुए 2 करोड़ रूपये थे। वह उनकी फीस है। वह पहले ही हम से दस करोड़ रुपए ले चुके हैं। उन्होंने हम से यह वादा किया था कि वह दो करोड़ रुपए छोड़ देंगे लेकिन अब उन्हें वह पैसा चाहिए।

Created On :   4 April 2018 9:57 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story