सनपिट पैक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 7 करोड़ का नुकसान

Fire broke down in sunpit pack factory, loss of 7 crore rupees
सनपिट पैक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 7 करोड़ का नुकसान
सनपिट पैक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 7 करोड़ का नुकसान

डिजिटल डेस्क, मंडला/मनेरी। औद्योगिक क्षेत्र मनेरी में बड़ा अग्नि हादसा होने से हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। मनेरी स्थित सनपिट पैक फैक्ट्री में सुबह करीब 4.10 बजे शॅार्ट सर्किट से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि इसकी चपेट में आने से फैक्ट्री की मशीन और पेपर जलकर खाक हो गयी। इस अग्नि हादसे में करीब 7 करोड़ के नुकसान का अनुमान है। घटना की जानकारी मनेरी पुलिस को दी गई है। मौके पर पहंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र मनेरी के सनपिट पैक फैक्ट्री प्रा लिमिटेड की यूनिट जलकर खाक हो गई है। सुबह 4.10 मिनिट पर शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। फैक्ट्री में धुआं देखकर दूसरी यूनिट के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी फैक्ट्री मालिक रवि गुप्ता को दी गई। फैक्ट्री में आग तेजी से फैलने लगी। थोड़ी ही देर में यूनिट से आग की लपटे उठनी लगी। देखते ही देखते पूरी यूनिट आग की चपेट में आ गई। अग्नि दुर्घटना की जानकारी मंडला दी गई, लेकिन दूरी अधिक होने के कारण जबलपुर और बरेला से दमकल वाहन बुलाने पड़े। यहां फैक्ट्री में 12 मशीन जलकर खाक हो गई है। इसके अलावा पेपर जल गए हैं। करीब 7 करोड़ के नुकसान का आंकलन है। सूचना के बाद सुबह 5 बजे मौके पर पुलिस पहुंची। यहंा जांच शुरू कर दी गई है।

आग पर काबू पाने में हुई देरी-
यहां आग पर काबू पाने में देरी हुई है। आग लगने के एक घंटे बाद फायरबिग्रेड ने आग बुझाना शुरू किया है। सूचना के बाद दमकल वाहन नगर निगम जबलपुर से भेजा गया, लेकिन खराब हो गया। जिससे आग नही बुझाई जा सकी। दूसरा दमकल सुबह 5 बजे के बाद आया। सुबह 7 बजे बरेला का दमकल पहुंचा। इस बीच सबकुछ जलकर खाक हो गया है। दोपहर 12 बजे आग बुझाई जा सकी है।

यहां नहीं है फायर बिग्रेड-
बताया जाता है कि मनेरी में 50 से अधिक फैक्ट्री संचालित हैं, लेकिन अग्नि दुर्घटना पर काबू करने के लिए एक भी फायर ब्रिगेड नहीं है। एकेवीएन ने एक भी फायर बिगे्रड की व्यवस्था नहीं की है। दमकल वाहन के लिए कई बार फैक्ट्रियों से मांग आई है, लेकिन यह कहकर बात टाल दी गई कि एचपीसीएल में दमकल वाहन है। इस अग्नि दुर्घटना में एचपीसीएल से दमकल वाहन उपलब्ध नहीं हेा सका। यहां अगर दमकल वाहन होता तो यूनिट का बचाया जा सकता है।

Created On :   26 May 2019 12:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story