मुंबई : तीन केमिकल फैक्ट्रियों में लगी आग, फायर विभाग काबू पाने में जुटा

मुंबई : तीन केमिकल फैक्ट्रियों में लगी आग, फायर विभाग काबू पाने में जुटा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नवी मुंबई के खैरणे एमआईडीसी इलाके में स्थित पांच कंपनियां भीषण आग की चपेट में आकर जल गई। आग पर काबू पा लिया गया है। हादसे में घायल तीन लोगों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जानकारी के अनुसार आग अलमा नाम की कंपनी से शुरू हुई और जल्द ही पास स्थित वैष्णवी, नारालब्स, प्रोटोन और नाइक एनवायरनमेंट कंपनियां भी इसकी चपेट में आ गई।

आग इतनी भयानक थी कि इसे कई किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता था। आग के बीच कंपनियों से विस्फोट की आवाजें भी आ रही थी। आग की सूचना मिलने के बाद दमकल की एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां घटना स्थल पर पहुचीं थी। आग पर काबू पैने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी। चार कंपनियां पूरी तरह जल चुकी हैं। आग में करोड़ों का सामान जल कर राख ही गया है।

 

 

खबर लिखे जाने तक कूलिंग प्रक्रिया जारी थी। इसके बाद परिसर की तलाशी शुरू की जाएगी। फिलहाल आग लगने की वजह पता नही चल पाई है।

Created On :   25 April 2018 5:52 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story