पाठ पुस्तक निगम के गोदाम में लगी आग, लाखों की पुस्तकें खाक

Fire broke out in Text book corporation warehouse, books worth millions burnt in accident
पाठ पुस्तक निगम के गोदाम में लगी आग, लाखों की पुस्तकें खाक
पाठ पुस्तक निगम के गोदाम में लगी आग, लाखों की पुस्तकें खाक

डिजिटल डेस्क, पन्ना। नगर के मोहन निवास चौराहा से लिस्यू आनंद विद्यालय मार्ग पर स्थित पाठ पुस्तक निगम कार्यालय स्थित गोदाम में आज अपरान्ह आग लग जाने से भारी मात्रा में गोदाम के अंदर रखी पुस्तकें जल कर खाक हो गयी। जब गोदाम में आग लगी उस समय पाठ पुस्तक निगम के कार्यालय में कोई भी कर्मचारी मौजूद नही था।

धुआं देखकर पुलिस को दी सूचना
गोदाम में आग लगने की जानकारी उस समय सामने आयी जब गोदाम के अंदर से तेजी के साथ धुआं निकल रहा था। उसी समय वहां से गुजर रहे गहरा निवासी पी.सी.यादव ने जब गोदाम के अंदर से धुआं निकलते देखा तो उनके द्वारा कोतवाली पन्ना पुलिस को इसकी जानकारी दी। गोदाम में आग लगने की जानकारी लगते ही वहां पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी। पुस्तक निगम के गोदाम में आग लगने की सूचना जैसे ही कोतवाली पहुंची पुलिस द्वारा तत्काल ही इसकी जानकारी फायर बिग्रेड को दी गयी तथा कोतवाली से पुलिस बल घटना स्थल के लिये रवाना हुआ।

सूचना मिलने के बाद गोदाम में लगी आग बूझाने को लेकर फायर बिग्रेड के फायर मैन रोहित शर्मा, रूपेश शर्मा तथा वाहन चालक उत्तम सुनकर द्वारा तत्परता के साथ दमकल वाहन को लेकर घटना स्थल पहुंच गये और तब तक गोदाम में लगी आग तेज हो चुकी थी। इसी दौरान फायर बिग्रेड की टीम तथा लोगों द्वारा तत्परता दिखाते हुये गोदाम के अंदर रखी उन पुस्तकों को निकाला गया, जहां तक आग नही पहुंच सकी और इसके बाद दमकल वाहन से पानी की बोछारे करते हुये आग बूझाने का काम किया। समय रहते हुये गोदाम में लगी आग पर काबू पा लिया गया।

लाखों की पुस्तकें खाक
इस दौरान काफी मात्रा में गोदाम के अंदर रखी किताबे जल गयी। गोदाम में आग लगने की जानकारी मिलने पर पाठ पुस्तक निगम के कार्यालय के कर्मचारी भी पहुंच गये। आग किस वजह से लगी इसके कारणों की जानकारी सामने नही आ सकी है। आग लगने को लेकर विद्युत शॉट सर्किट अथवा दूसरा अन्य कारण क्या है इसकी जांच की जा रही है। वही पाठ पुस्तक निगम के गोदाम में जहां पर पुस्तकें रखी जाती हैं, वहां पर सुरक्षा की व्यवस्थायें नहीं होने को लेकर भी जिम्मेदारों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Created On :   21 Jan 2019 7:37 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story