दिल्ली की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का सामान जलकर खाक

fire broke out in the Narela Industrial area of ​​Delhi late last night
दिल्ली की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का सामान जलकर खाक
दिल्ली की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का सामान जलकर खाक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में देर रात भीषण आग लग गई। आग एक तीन मंजिला प्लास्टिक की फैक्ट्री में लगी थी। आग कितनी भीषण थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देर रात से सुबह तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग को बुझाने के लिए करीब 26 दमकलों की मदद ली जा रही है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि दमकल कर्मियों की मदद से फैक्ट्री के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। आग से फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

 

दमकल कर्मियों ने लोगों को बचाया

एक चश्मदीद ने बताया कि देर रात करीब 1:30 बजे जब उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि फैक्ट्री में आग लगी है। इसके बाद आसपास के लोगो को जगाया ओर फिर पुलिस और दमकल को इसकी सूचना दी। जिस वक्ता ये आग लगी उस वक्त फैक्ट्री के अंदर करीब  5 लोग थे। दमकल कर्मियों ने इन लोगों को फैक्ट्री से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में जूते और चप्पल बनाई जाते थे।वहीं  ये भी कहा जा रहा है कि आग  के कारण इमारत जर- हो गई है और कभी भी ढह सकती है।

 

 झुग्गी-झोपड़ियों में आग

वहीं दिल्ली में ही एक और हादसे में 21 लोग झुलस गए। इनमे से 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग की एक घटना श्रीनिवासपुरी की है, जहां झुग्गी-झोपड़ियों में आग लग गई। आग में कई झुग्गियां जलकर स्वाह हो गईं। बताया जा रहा है कि  यहां एक झुग्गी में खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण आग लगी थी। आग इतनी  तेजी से फैली कि फैलती आसपास की झुग्गियों तक पहुंच गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 4 गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर कंट्रोल किया।  एक फायर ब्रिगेड अधिकारी के मुताबिक इस घटना में 21 लोग आग की चपेट में आने से घायल हो गए। सभी घायलों के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से चार लोग 50 फीसदी से ज्यादा जल गए हैं। इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

Created On :   15 Jan 2018 5:55 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story