पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, बॉर्डर पर गोलीबारी तेज

firing between india and pakistan army on line of control
पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, बॉर्डर पर गोलीबारी तेज
पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, बॉर्डर पर गोलीबारी तेज
हाईलाइट
  • दिन से लगातार कर रहा बॉर्डर पर फायरिंग।
  • पाकिस्तान लगातार कर रहा सीजफायर का उल्लंघन।
  • भारतीय सेना भी दे रही मुंहतोड़ जवाब।

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। पुलवामा आतंकी हमले के बाद दुनियाभर के देश पाकिस्तान को लताड़ रहे हैं। इतना कुछ होने के बाद भी पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। भारत और पाक के रिश्तों में तनाव बना हुआ है, वहीं वह लगातार लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। गुरुवार को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में सीजफायर का उल्लंघन किया। भारतीय सेना भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। 

पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। इससे पहले पाकिस्तान ने मंगलवार को राजौरी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया। वहीं बुधवार को पाक ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सीजफायर तोड़ा। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद के अनुसार बुधवार शाम से पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार के साथ भारी गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना जोरदार तरीके से पाक सेना को जवाब दे रही है। 

वहीं पुलवामा हमले में पाकिस्तान ने अपना हाथ होने से इनकार कर दिया है। पाक पीएम इमरान खान ने हमले में उनके देश की भूमिका से साफतौर पर इनकार किया। उन्होंने कहा कि हमें हमला करवा कर क्या मिलेगा। अगर भारत हम पर हमला करेगा तो हम इसका जवाब देने में सोचेंगे नहीं। हम सभी जानते हैं जंग शुरू करना इंसानों के हाथ में है, परंतु इसका अंजाम क्या होगा केवल ऊपरवाला जानता है। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच जो मसला है उसे बातचीत से सुलझाया जाना चाहिए। पुलवामा हमले का भारत हमें सबूत दे। मैं खुद इस पर कार्रवाई करूंगा। 
 

Created On :   21 Feb 2019 3:37 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story